• होम
  • राज्य
  • मिस्ड कॉल, नमो एप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन कर भी बन सकेंगे मेंबर, जाने यहां कैसे…

मिस्ड कॉल, नमो एप, वेबसाइट और क्यूआर कोड स्कैन कर भी बन सकेंगे मेंबर, जाने यहां कैसे…

जयपुर: BJP के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि PM नरेंद्र मोदी सोमवार 2 सितंबर को केंद्रीय BJP कार्यायल नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।   संबंधित खबरें वक्फ कानून पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा… AAP और BJP विधायकों में […]

You can become a member by making a missed call, Namo app, website and scanning QR code, know how here...
inkhbar News
  • September 2, 2024 3:38 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 months ago

जयपुर: BJP के सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि PM नरेंद्र मोदी सोमवार 2 सितंबर को केंद्रीय BJP कार्यायल नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

 

अभियान का आगाज करेंगे

 

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल करके, नमो एप, वेबसाइट और क्यूआर कोड को स्कैन करके सदस्य बन सकता है। साथ ही मंगलवार 3 सितंबर को सीएम भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत प्रदेश के प्रमुख नेता प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे।

पहला चरण 30 सितंबर

 

संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में सभी 51 हजार बूथों पर 1 करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया हैं। प्रदेश में सदस्यता अभियान का पहला चरण 30 सितंबर तक होगा। अभियान के तहत 1 सिम से 1ही व्यक्ति पार्टी का सदस्य बनेगा। इस बार ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन सदस्य भी बन जाएंगे।

200 सदस्य बनाने का टारगेट

 

डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता प्रदेशभर में घर-घर जाकर BJP की रीति और नीति से आमजन के बारे में बताएंगे और BJP के सदस्य बनाएंगे। इस अभियान के अनुसार हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है।

 

 

 

ये भी पढ़ें: फंस गए चिराग पासवान… कंगना से मुलाकात के बाद किया ऐसा काम, मोबाइल पर चला गया मैसेज!