• होम
  • राज्य
  • फडणवीस के ऑफिस में महिला ने काटा ग़दर, गमला तोड़कर उखाड़ फेंका नेमप्लेट, प्रदेश बीजेपी में हड़कंप

फडणवीस के ऑफिस में महिला ने काटा ग़दर, गमला तोड़कर उखाड़ फेंका नेमप्लेट, प्रदेश बीजेपी में हड़कंप

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया और फिर वहाँ पर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं महिला ने फडणवीस के नाम की लगी नेमप्लेट भी […]

Devendra Fadnavis
  • September 27, 2024 3:35 pm Asia/KolkataIST, Updated 6 months ago

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया और फिर वहाँ पर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं महिला ने फडणवीस के नाम की लगी नेमप्लेट भी उतारकर फेंक दिया। वहां रखे गमलों को तोड़ दिया।

फडणवीस के ऑफिस के बाहर हंगामा

जानकारी के मुताबिक हंगामा करने वाली महिला बिना पास के ही मंत्रालय में दाखिल हुई थी। वहां पर तोड़फोड़ करने के बाद वो निकल गई और किसी को पता भी नहीं चला। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। ये भी पता नहीं चला है कि घटना के समय फडणवीस अपने ऑफिस में थे या नहीं। देवेंद्र फडणवीस का ऑफिस छठी मंजिल पर है। मुंबई में अभी तेज बारिश हो रही है तो सभी कर्मचारी अपने घरों के लिए निकले थे तभी एक अज्ञात महिला वहाँ पहुंची और नेमप्लेट उखाड़ दिया। गमलों में रखे हुए मिट्टी को भी पूरे में फैला दिया।

विपक्ष हुआ हमलावर

इधर पुलिस हंगामा करने वाली महिला की तलाश में जुटी हुई है। महिला कौन थी और किस वजह से आई थी, इसकी जांच पुलिस कर रही है। अभी तक वजह नहीं पता चला है। घटना के बाद से प्रदेश में सियासी माहौल गर्म हो गया है। सवाल उठ रहा है कि जब उपमुख्यमंत्री का ऑफिस सुरक्षित नहीं है तो फिर राज्य में बाकी जगहों का क्या हाल होगा? घटना के बाद से फडणवीस के ऑफिस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

धर के रगड़ा जाएगा अफजाल अंसारी! BJP ने साधु-संतों को गंजेड़ी कहने वाले अखिलेश के सांसद को दे डाला अल्टीमेटम