October 21, 2024
Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • 2 से ज्यादा बच्चा पैदा करें…आखिर क्यों आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू यह कहने पर हुए मजबूर
2 से ज्यादा बच्चा पैदा करें…आखिर क्यों आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू यह कहने पर हुए मजबूर

2 से ज्यादा बच्चा पैदा करें…आखिर क्यों आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू यह कहने पर हुए मजबूर

  • WRITTEN BY: Manisha Shukla
  • LAST UPDATED : October 20, 2024, 10:41 pm IST
  • Google News

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने दक्षिणी राज्यों के लोगों से अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने राज्य में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी का भी हवाला दिया। सीएम ने राज्य में गिरती प्रजनन दर और बूढ़ी होती आबादी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। शनिवार 19 अक्टूबर को सीएम ने कहा कि राज्य सरकार जनसंख्या प्रबंधन की योजना बना रही है।

टीडीपी प्रमुख का कहना है कि इसके लिए सरकार एक विधेयक लाने पर भी विचार कर रही है जिसमें अधिक बच्चे वाले परिवारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही एक कानून पर भी विचार किया जा रहा है जिसके तहत स्थानीय निकाय चुनाव केवल वही लोग लड़ पाएंगे जिनके दो से अधिक बच्चे होंगे।

घटती प्रजनन दर राज्य के लिए खतरा

चंद्रबाबू ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में तेजी से घटती प्रजनन दर राज्य के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की प्रजनन दर गिरकर 1.6 हो गई है जो राष्ट्रीय औसत 2.1 से काफी कम है। आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में कई गांव ऐसे हैं जहां केवल बुजुर्ग ही बचे हैं। इन इलाकों में युवा आबादी में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य और देश को खतरा हो सकता है। सीएम ने कहा कि अगर यही स्थिति रही तो 2047 तक बुजुर्गों की आबादी काफी बढ़ जाएगी।

ज्यादा बच्चों वाले चुनाव लड़ेंगे

उन्होंने आगे कहा कि पहले ऐसा कानून बनाया गया था, जिसमें अधिक बच्चों वाले लोग चुनाव नहीं लड़ सकते थे, लेकिन अब इस कानून को बदलने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हालांकि 2047 तक हमारे पास जनसांख्यिकीय लाभ है। आंध्र समेत दक्षिण भारत में बुढ़ापे की समस्या के लक्षण दिखने लगे हैं, जो चिंता का विषय है।

‘जापान में बढ़ रही है बुजुर्गों की आबादी

चंद्रबाबू ने कहा कि जापान, चीन और कुछ यूरोपीय राष्ट्र जैसे कई देश इस समस्या का सामना कर रहे हैं, जहां बुजुर्गों की आबादी अधिक है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में यह समस्या इसलिए हो रही है क्योंकि यहां के युवा देश के दूसरे हिस्सों या विदेश में पलायन कर रहे हैं। अगर भारत में प्रजनन दर इसी तरह गिरती रही तो हमें भी भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें :-

साउथ एक्टर किच्चा सुदीप की मां नहीं रहीं, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सलमान खान की जिंदगी में तीन लॉरेंस की एंट्री, एक दोस्त, दूसरा फैन, तीसरा…

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन एक ही दिन रिलीज होने से होगा वरुण धवन को बड़ा फायदा
भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन एक ही दिन रिलीज होने से होगा वरुण धवन को बड़ा फायदा
बिना इजाजत के रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर नहीं माना जाएगा, जानें क्या कहता है भारतीय कानून ?
बिना इजाजत के रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर नहीं माना जाएगा, जानें क्या कहता है भारतीय कानून ?
2 से ज्यादा बच्चा पैदा करें…आखिर क्यों आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू यह कहने पर हुए मजबूर
2 से ज्यादा बच्चा पैदा करें…आखिर क्यों आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू यह कहने पर हुए मजबूर
आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए यूज करें ये आई मास्क, डार्क सर्कल होंगे दूर
आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए यूज करें ये आई मास्क, डार्क सर्कल होंगे दूर
सलमान खान की जिंदगी में तीन लॉरेंस की एंट्री, एक दोस्त, दूसरा फैन, तीसरा…
सलमान खान की जिंदगी में तीन लॉरेंस की एंट्री, एक दोस्त, दूसरा फैन, तीसरा…
जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला के CM बनते ही आतंकियों का तांडव शुरू, गांदेरबल में दो मजदूरों को मार डाला
जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला के CM बनते ही आतंकियों का तांडव शुरू, गांदेरबल में दो मजदूरों को मार डाला
एयरोप्लेन को बम की धमकी मिलने से एयरलाइंस को कितना नुकसान होता है?
एयरोप्लेन को बम की धमकी मिलने से एयरलाइंस को कितना नुकसान होता है?
विज्ञापन
विज्ञापन