September 8, 2024
  • होम
  • कौन बनेगा यूपी का नया राज्यपाल? आनंदी बेन पटेल का 4 दिन बाद खत्म हो जायेगा कार्यकाल

कौन बनेगा यूपी का नया राज्यपाल? आनंदी बेन पटेल का 4 दिन बाद खत्म हो जायेगा कार्यकाल

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : July 25, 2024, 11:13 am IST

Governor Anandiben Patel: यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का कार्यकाल 4 दिन बाद खत्म हो जायेगा। राज्यपाल ने 29 जुलाई 2019 को यूपी का कार्यभार संभाला था। 29 जुलाई को उनका कार्यकाल पूरा हो जायेगा। उत्तर प्रदेश का अगला राज्यपाल कौन बनेगा, इसे लेकर अभी कोई सुबुगाहट नहीं हो रही है न ही कोई और नाम सामने आया है। ऐसे में सवाल उठता है कि यूपी का अगला राज्यपाल कौन बनेगा या फिर आनंदी बेन पटेल ही फिर से जिम्मेदारी संभालेंगी।

गुजरात की पहली महिला सीएम

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी आनंदी बेन पटेल इससे पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की भी राज्यपाल रह चुकी हैं। 1987 में राजनीति में आईं पटेल भारतीय जनता पार्टी में राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष, राज्य इकाई की उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। वो 22 मई 2014 से 7 अगस्त 2016 तक गुजरात राज्य सीएम रहीं।

इतिहास बनाएंगी पटेल?

बता दें कि यूपी में अब तक कोई ऐसा राज्यपाल नहीं रहा है, जिसने दूसरी बार कार्यकाल पूरा किया हो। यदि आनंदी बेन पटेल को दोबारा से यह जिम्मेदारी दी जाती है तो वो इतिहास बनाएंगी। यूपी में अब तक 24 राज्यपाल रह चुके हैं। आनंदी बेन पटेल उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल हैं। इससे पहले सरोजिनी नायडू राज्यपाल थीं लेकिन उस समय यूपी यूनाइटेड प्रॉविंस था।

गिरफ्तार होंगे नीतीश कुमार? विशेष राज्य की मांग से इसलिए पलटे बिहार CM

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन