राज्य

Delhi Weather: वीकेंड के बाद फिर सताएगी गर्मी… जानें दिल्ली के मौसम पर क्या है नया अपडेट?

नई दिल्ली: देश की राजधानी का मौसम इस समय बेहद सुहाना बना हुआ है जहां मानसून आगमन से दिल्ली के अधिकांश इलाकों में भारी वर्षा देखी जा रहे है. महाराष्ट्र से लेकर हिमाचल तक मानसून प्रवेश कर चुका है जिसके बाद भारी बारिश देखने को मिल रही है. मानसून की वजह से राजधानी दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो गया है. हालांकी ये मौसम ज़्यादा देर तक नहीं रहेगा.

जानें कब शुरू होगा गर्मी का कहर

मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है जिसमें मानसून की स्थिति कमजोर बताई गई है. इस शनिवार-रविवार को यानी वीकेंड पर दिल्ली में छिटपुट बारिश होने की संभावना है लेकिन इस बारिश के बाद अगले तीन दिनों तक दिल्ली का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है. इस बीच 36 डिग्री से ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया जा सकता है. हालांकि अगले वीकेंड एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है जिसके बाद बारिश जैसी गतिविधियों के दिखने की संभावना है.

आज ऐसा रहेगा मौसम

देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है और आने वाले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश और गुजरात के साथ कई हिस्सों में भारी बरसात होने की आशंका हैं। भारतीय मौसम विभाग के मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कोकण, गोवा, मध्य भारत के साथ पूर्वोत्तर राज्यों में भी आसमान में गहरे बादल छाए हुए हैं। वरिष्ठ मौसमी विज्ञानी का कहना है कि उत्तर पश्चिमी खाड़ी से उत्पन्न निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भाग की तरफ बढ़ गया है। इससे आने वाले 2 दिनों में मध्य प्रदेश में भारी बरसात की संभावना है। वहीं 12 सेमी से ज़्यादा बरसात की आशंका हैं।

उन्होंने कहा कि कम दबाव की स्थिति के कारण देश के पश्चिमी तट पर तेज हवा चलेगी। दक्षिण गुजरात,कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश यानी 20 सेमी से भी अधिक बारिश होने की संभावना है।

Riya Kumari

Recent Posts

पहले लालू-शरद-अखिलेश और अब उमर-अभिषेक… अपने ही लोगों के निशाने पर क्यों हैं राहुल गांधी?

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस की सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस EVM के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े…

3 hours ago

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल को जिताने के लिए जान लगाएंगे अखिलेश, AAP-सपा का धांसू प्लान आया सामने

दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी पकड़ है। दिल्ली…

3 hours ago

जल्द श्रीलंका दौरे पर जाएंगे PM मोदी, राष्ट्रपति दिसानायके का न्योता स्वीकारा

पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने कहा कि श्रीलंका, भारत…

3 hours ago

बांग्लादेश के लिए कलंक है यूनुस! दिल्ली से ऐसी दहाड़ीं शेख हसीना, कांप उठा ढाका

भारत की राजधानी दिल्ली में बैठीं शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान सरकार…

3 hours ago

इकरा हसन के विधायक भाई ने योगी की पुलिस को दौड़ाया, कैराना में महा-बवाल!

इस्सौपुरटिल इलाके में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।…

4 hours ago

गावस्कर ने दिया गुरुमंत्र, सचिन ने दी सलाह, क्या अब चलेगा कोहली का बल्ला ?

क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने कोहली को एक अहम सलाह दी। उन्होंने कहा कि…

4 hours ago