• होम
  • राज्य
  • UP Weather Today: यूपी में घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

UP Weather Today: यूपी में घने कोहरे के साथ बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का ताजा अपडेट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी आधे राज्य में घना कोहरा छाया रहा, कई इलाकों में तो दृश्यता ज़ीरो तक पहुंच गई है, जिस कारण से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक […]

India Weather Update
inkhbar News
  • December 27, 2023 8:13 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी आधे राज्य में घना कोहरा छाया रहा, कई इलाकों में तो दृश्यता ज़ीरो तक पहुंच गई है, जिस कारण से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक कोहरा अभी और परेशान करेगा। वहीं नया साल पर कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार (27 दिसंबर) को भी मौसम शुष्क ही रहने की ही संभावना है। जबकि तराई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। लगभग आधा प्रदेश आज कोहरे की सफेद चादर से ढके रहने की संभावना जताई गई है। 28 और 29 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा तथा हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। नए साल पर राज्य के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है।

तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घटों में नजीबाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.0 रिकॉर्ड किया गया, वहीं हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 6.2, मुरादाबाद में 8.6, आगरा में 9.7 और राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतर इलाक़ों में तापमान 6.0 से 12.2 डिग्री के बीच बना हुआ है। राज्य में अगले तीन चार दिन कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान विजिबिलिटी 50 मीटर तक रहने की संभावना है।

यह भी पढें- Weather Update Today: घने कोहरे की चादर से ढकी दिल्ली-NCR, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट