September 28, 2024
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम की सबसे ठंडी सुबह, 3°C तक पहुंचा तापमान
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम की सबसे ठंडी सुबह, 3°C तक पहुंचा तापमान

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में मौसम की सबसे ठंडी सुबह, 3°C तक पहुंचा तापमान

  • WRITTEN BY: Arpit Shukla
  • LAST UPDATED : January 13, 2024, 10:25 am IST

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोहरे और ठंड का दोहरा अटैक देखने को मिला। वहीं मौसम विभाग द्वारा दिल्ली-NCR के लिए आज और कल सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक सुबह और शाम कोहरे की मार जारी रहेगी। वहीं दिल्ली में आज इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह हुई है।

3°C तक पहुंचा तापमान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली आज कोहरे की चादर में लिपटी दिखी। दिल्ली-NCR के अधिकांश हिस्सों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी ना के बराबर है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक यही हाल रहने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। IMD ने शनिवार, 13 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। वहीं आज इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी सुबह हुई, सफदरजंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

अभी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 13 जनवरी को हरियाणा और पंजाब में बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कोहरे के साथ ठंड का दौर चार से पांच दिनों तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में 15 जनवरी तक घने कोहरे से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

आतंकवादियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगे, जम्मू की रैली में बोले पीएम मोदी
आतंकवादियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगे, जम्मू की रैली में बोले पीएम मोदी
रोचक कहानी: 14 की उम्र में शादी, पति की मौत हुई तो कोई साथ नहीं दिया, अब वर्दी में दिखीं संतोष भाटी
रोचक कहानी: 14 की उम्र में शादी, पति की मौत हुई तो कोई साथ नहीं दिया, अब वर्दी में दिखीं संतोष भाटी
नेतन्याहू को खून की आंसू रुलायेगा यह खूंखार शख्स! नसरल्लाह के बाद बनेगा हिजबुल्लाह चीफ
नेतन्याहू को खून की आंसू रुलायेगा यह खूंखार शख्स! नसरल्लाह के बाद बनेगा हिजबुल्लाह चीफ
बर्थडे बॉय रणबीर कपूर के लिए सरप्राइज, इस बड़े फिल्म में निभाएंगे विलेन का किरदार
बर्थडे बॉय रणबीर कपूर के लिए सरप्राइज, इस बड़े फिल्म में निभाएंगे विलेन का किरदार
लालू यादव नहीं बता पाएंगे पूर्वज का नाम, जीतन राम मांझी का वार, क्या मिल गए है सबूत?
लालू यादव नहीं बता पाएंगे पूर्वज का नाम, जीतन राम मांझी का वार, क्या मिल गए है सबूत?
भगत सिंह की फाँसी पर क्या बोले जिन्ना? ऐसा था जवाहरलाल नेहरू का रवैया
भगत सिंह की फाँसी पर क्या बोले जिन्ना? ऐसा था जवाहरलाल नेहरू का रवैया
इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ़ हसन नसरल्लाह को मार गिराया, सदमे में 57 मुस्लिम देश, अब होगा महातांडव
इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ़ हसन नसरल्लाह को मार गिराया, सदमे में 57 मुस्लिम देश, अब होगा महातांडव
विज्ञापन
विज्ञापन