September 8, 2024
  • होम
  • हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम, 14 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश होने की आशंका

हिमाचल में बिगड़ सकता है मौसम, 14 से 18 अक्टूबर के बीच बारिश होने की आशंका

  • WRITTEN BY: Anil
  • LAST UPDATED : October 12, 2023, 11:30 pm IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश में 14 अक्तूबर से मौसम बिगड़ने के संभावना हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 13 अक्टूबर की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 14 से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हिमाचल के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 14 से 18 अक्तूबर के बीच बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है

ठंड बढ़ने की भी है संभावना

15 से 17 अक्टूबरके बीच राज्य के अधिकांश भागों में बारिश, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 15 से16 अक्टूबर को कुछ भागों में मौसम विभाग ने अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उधर, गुरुवार को हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहा। वहीं, राज्य के ऊपरी क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है।

इन क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान,13.0,सुंदरनगर 11.9,भुंतर 10.7, धर्मंशाला 15.2, कल्पा 6.6, ऊना 14.8, केलांग 3.6, पालमपुर,12.5, सोलन, 14.2, मनाली 8.0 , मंडी 12.6 कांगड़ा 14.14 , बिलासपुर16.3, चंबा 14.4, जुब्बड़हट्टी 14.0,डलहौजी 7.6,नारकंडा 9.8,कुफरी 11.9,, बरठीं 15.9, धौलाकुआं 15.8, रिकांगपिओ 9.8,बरठीं 15.9,मशोबरा 12.8, पांवटा साहिब 20.0,सराहन 10.0 और देहरागोपीपुर में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अक्टूबर में पूर्वेतर भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक अधिक रहने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

इन क्षेत्रों का अधिकतम तापमान

बता दें, ऊना में अधिकतम तापमान 34.4 चंबा 29.9, धर्मशाला 29.0, कांगड़ा 30.4, मंडी 30.8, सुंदरनगर 31.4,शिमला 24.0,भुंतर 31.0,बिलासपुर 31.6, बरठीं 30.1, नाहन 29.4,भुंतर 31.0, रिकांगपिओ 26.1,नाली 22.4, सोलन 29 और धौलाकुआं में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक अक्टूबर में देश के अधितकतर तापमाम सामान्य से भी अधिक रहने की संभावना है।

ALSO READ

 

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन