बिहार में मौसम अलर्ट! बारिश के साथ पारा गिरने के आसार
पटना: बिहार की सियासत के साथ-साथ बिहार का मौसम भी उतार-चढ़ाव करता नजर आ रहा है। कभी तो राज्य का मौसम एकदम गर्म होता है और कभी-कभी बहुत बारिश होती है। पिछले चार दिनों से प्रदेश के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन लोगों ने कल कुछ राहत महसूस की। मौसम विभाग की ओर से कल हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए प्रदेश में बारिश की चेतावनी भी जारी की है।
आपको बता दें, बिहार के 12 जिलों के लिए मौसम विभाग के खिलाफ अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में राजधानी पटना शामिल है जिसमें बांका, मुंगेर, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद और नवादा, भागलपुर, जमुई, लखीसराय शामिल हैं। इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश के साथ-साथ बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली चमकेगी। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है। इसके साथ ही बारिश से प्रदेश का पारा भी गिरता हुआ नज़र आएगा।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में किसानों को बारिश की चेतावनी दी है। इससे पहले बताया था कि बेमौसम बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इस लिहाज से इस मौके पर मौसम विभाग ने किसानों को समय रहते अपनी फसल काटने और पानी से बचाने की चेतावनी दी।
बता दें कि गुरुवार को पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान शेखपुरा जिले में रिकॉर्ड किया गया। गुरुवार को शेखपुरा में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही इस दौरान राजधानी पटना का तापमान 37.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही राज्य में आंशिक बारिश के कारण राज्य में उमस भरा वातावरण दर्ज किया गया है।
टीम इंडिया की जीत में स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की विस्फोटक बल्लेबाजी ने महत्वपूर्ण…
स्पीकर बिरला ने एक सख्त निर्देश जारी किया है, इसके तहत अब कोई भी सांसद…
नई दिल्ली : नया साल हर किसी के लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है।…
अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए राहुल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा…
महाकुंभ से पहले संगम के नाविकों के लिए योगी सरकार की तरफ से अच्छी खबर…
रुतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2025 से पहले RCB पर बड़ा आरोप लगा दिया, जिसका वीडियो…