• होम
  • राज्य
  • विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, सीएम रेखा गुप्ता ने रखा प्रस्ताव

विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, सीएम रेखा गुप्ता ने रखा प्रस्ताव

दिल्ली में आज से विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है। विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया। सीएम रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा।

Vijendra Gupta
inkhbar News
  • February 24, 2025 2:22 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली। दिल्ली में आज से विधानसभा सत्र शुरू हो चुका है। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलाई। वहीं विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर चुना गया। सीएम रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉं. पंकज सिंह ने जानकारी दी कि विधानसभा में सभी विधायकों का शपथ ग्रहण पूरा हो चुका है।

कौन हैं विजेंद्र गुप्ता

61 साल के विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से बीजेपी विधायक हैं। विजेंद्र गुप्ता ने पहले नगर निगम थे फिर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की भी भूमिका निभाई। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक करियार की शुरूआत की। वे दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।