• होम
  • राज्य
  • हरियाणा में बागी हुए विज! सीएम सैनी पर लगाया गद्दार का ठप्पा, चित्रा के साथ शेयर कर दी तस्वीरें

हरियाणा में बागी हुए विज! सीएम सैनी पर लगाया गद्दार का ठप्पा, चित्रा के साथ शेयर कर दी तस्वीरें

अनिल विज सीएम नायब सिंह सैनी से इन दिनों खफा खफा चल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर सैनी समर्थकों की 17 तस्वीरें पोस्ट की है।

Anil Vij
inkhbar News
  • February 3, 2025 4:55 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली एवं परिवहन मंत्री अनिल विज सीएम नायब सिंह सैनी से इन दिनों खफा चल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर सैनी समर्थकों की 17 तस्वीरें पोस्ट की है। इसमें सीएम सैनी अपने समर्थकों के साथ अनिल विज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली पूर्व कांग्रेस मंत्री की बेटी चित्रा सरवारा के साथ दिख रहे हैं।

गद्दार…गद्दार…गद्दार

विज ने इन तस्वीरों को वीडियो फॉर्मेट में शेयर किया है। इसमें बैकग्राउंड में गाना चल रहा है कि क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे, नकली चेहरा सामने आए, असली सूरत छुपी रहे। इसके साथ ही उन्होंने इन लोगों को गद्दार बताया। अनिज विज ने लिखा है कि आशीष तायल जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं उनकी फ़ेसबुक पर नायब सैनी के साथ अनेकों चित्र मौजूद हैं।

परम मित्र बन बैठे हैं

अनिल विज ने आगे कहा कि आशीष तायल के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान जो कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी नजर आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है..? तायल आज भी नायब सैनी के परम मित्र बने हुए है तो फिर प्रश्न उठता है भाजपा उम्मीदवार की मुखालवत किसने करवाई ?

क्यों नाराज हैं विज?

आपको बता दें कि अनिल विज अंबाला कैंट से विधानसभा चुनाव लड़े थे। उनका मुकाबला कांग्रेस की बागी नेता चित्रा सरवारा से था। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी चित्रा ने काउंटिंग की शुरुआत में विज को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि बाद में विज ये मुकाबला 7,270 वोटों से जीत गए थे। विज का दावा है कि उन्हें हराने के लिए भाजपा में ही उनके विरोधियों ने चित्रा का साथ दिया था।

 

बच्चा पैदा करने में आगे मुस्लिम! लाखों मुसलमान पर सिर्फ हजार हिंदू, चुटकी में बदल जाएगा भारत का डेमोग्राफी

ये मोदी का बहुत बड़ा दांव है! दिल्ली में वोटिंग से पहले पीएम ने फेंका ऐसा पासा, केजरीवाल-राहुल के पास नहीं कोई तोड़

 

Tags

Anil Vij