• होम
  • राज्य
  • वाराणसी गैंगरेप से शासन तक हड़कंप, योगी के डर से पुलिस ने खंगाल डाले 100 कमरे, हुक्का बार से कैफे तक लड़की का बालत्कार

वाराणसी गैंगरेप से शासन तक हड़कंप, योगी के डर से पुलिस ने खंगाल डाले 100 कमरे, हुक्का बार से कैफे तक लड़की का बालत्कार

Varanasi Gang Rape: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुए गैंगरेप से शासन तक हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले में ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। 24 घंटे बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के साथ रेप करने वाले सामान्य आरोपी नहीं बल्कि सेक्स रैकेट के माफिया हैं।

Varanasi Gang Rape
inkhbar News
  • April 8, 2025 9:06 am Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

Varanasi Gang Rape: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुए गैंगरेप से शासन तक हड़कंप मच गया है। पुलिस इस मामले में ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। 24 घंटे बाद पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के साथ रेप करने वाले सामान्य आरोपी नहीं बल्कि सेक्स रैकेट के माफिया हैं। ये लोग हुक्का बार और स्पा के नाम पर लड़कियों से देह व्यापर कराते हैं। इनका इरादा लड़की से देह व्यापार कराना ही था। इसी वजह से 7 दिनों तक 23 लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

हुक्का-बार में नुमाइश

पुलिस का कहना है कि लड़की के साथ दुष्कर्म उसे नशा कराने के बाद किया गया है। उसे पहले शराब और फिर ड्रग्स का आदी बनाया गया। दानिश ने हुक्का-बार में ले जाकर उसकी नुमाइश की। फिर उसे अपने करीबी दोस्तों के सामने परोस दिया। 7 दिन तक पीड़िता के साथ रेप हो रहा था लेकिन परिवार के लोग इससे अनजान थे। लड़की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी नशे के हाल में घर पहुंची थी। दो दिन तक बदहवास हाल में रही।

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पुलिस ने इस मामले में ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। अब तक 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। 4 थानों की पुलिस जुटी हुई है। अब तक 20 दबिश हो चुकी है। 100 से अधिक कमरों को पुलिस खंगाल चुकी है। सभी संभावित हुक्का बार और स्पा सेंटरों पर छापा मारा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में साजिद, सुहैल, दानिश अली, शब्बीर आलम, इमरान अहमद, सोहेल खान , राज विश्वकर्मा और अनमोल गुप्ता को गिरफ्तार कर रखा है। इन सभी ने लड़की को अलग-अलग जगह भेजकर खुद भी रेप किया और दूसरों से भी करवाया है।

 

राहुल के सामने ही मुसलमानों ने भूमिहारों को कूट दिया, लात-घूंसे की बौछारें देखकर भाग गए कांग्रेस सांसद!

मुस्कान की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर मां बोली- मेरे लिए वो मर गई, सौरभ के भाई ने कहा- पहले पता कराओ बच्चा है किसका?