September 29, 2024
  • होम
  • राज्य
  • Uttarakhand: भाजपा ने किया ऐलान, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने नए प्रदेश अध्यक्ष
Uttarakhand: भाजपा ने किया ऐलान, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने नए प्रदेश अध्यक्ष

Uttarakhand: भाजपा ने किया ऐलान, पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट बने नए प्रदेश अध्यक्ष

  • WRITTEN BY: Riya Kumari
  • LAST UPDATED : July 30, 2022, 4:24 pm IST

देहरादून : भाजपा ने अब उत्तराखंड में अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. शनिवार को अटकलों के बीच भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान किया. अब उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष की कमान पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश को सौंपी गई है. बता दें, बीते बुधवार को ही महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.

दिल्ली की मुलाकात से तेज थी चर्चा

बीते बुधवार को दिल्ली में भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के साथ ही अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी नया प्रदेश अध्यक्ष चुनने वाली है. महेंद्र भट्ट से पहले यह कमान वरिष्ठ और अनुभवी नेता मदन कौशिक के पास थी. हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद से ही कौशिक के स्थान पर गढ़वाल मंडल के किसी ब्राह्मण नेता को कमान सौंपे जाने के कयास लगाए जा रहे थे.

पार्टी को पहले स्थान पर लाएंगे- महेंद्र भट्ट

पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महेंद्र भट्ट भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए प्रदेशभर खासकर के चमोली जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट हुए थे. इस बीच महेंद्र ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और कहा, केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसका मैं आभारी रहूँगा. पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा किया है मैं उसपर पूरा खरा उतरने का प्रयास करूँगा. संगठन में सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे और मुख्यमंत्री के साथ मिलकर जनता व क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाएगा.

काम आएगा अनुभव – मदन कौशिक

उन्होंने आगे कहा, ‘हरिद्वार पंचायत चुनाव हो या फिर लोकसभा और निकाय चुनाव, पार्टी को चुनाव में पहले स्थान पर लेकर आएँगे.’ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महेंद्र भट्ट को बधाई दी. उन्होंने बधाई देते हुए महेंद्र के नेतृत्व में पार्टी के हर चुनाव में आगे रहने की बात कही. वह कहते हैं, महेंद्र को पार्टी का लंबा अनुभव है, निश्चित रूप से यह अनुभव पार्टी को आगे लाने में काम आएगा।

 

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन