• होम
  • राज्य
  • 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, UP में कांटे की टक्कर

5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों और 1 लोकसभा सीट पर मतदान शुरू, UP में कांटे की टक्कर

आज यानी बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों और झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों के साथ-साथ 5 राज्यों की 15 विधानसभाओं और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन 15 सीटों में से 13 सीटें विधायकों के सांसद बनने, 1 की मौत और 1 के जेल जाने से खाली हुई हैं।

Bye Election 2024
inkhbar News
  • November 20, 2024 7:56 am Asia/KolkataIST, Updated 4 months ago

नई दिल्लीः आज यानी बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों और झारखंड में दूसरे चरण की 38 सीटों के साथ-साथ 5 राज्यों की 15 विधानसभाओं और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। इन 15 सीटों में से 13 सीटें विधायकों के सांसद बनने, 1 की मौत और 1 के जेल जाने से खाली हुई हैं। इनमें से 2 सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं। सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर मतदान होना है। यूपी उपचुनाव को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। 15 सीटों में से भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के पास 4-4 सीटें थीं, और आम आदमी पार्टी (आप), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और निषाद पार्टी के पास 1-1 सीट थी।

यूपी की किन 9 सीटों पर उपचुनाव?

  1. करहल (मैनपुरी)
  2. सीसामऊ (कानपुर)
  3. कटेहरी (अंबेडकरनगर)
  4. कुंदरकी (मुरादाबाद)
  5. मीरापुर (मुजफ्फरनगर)
  6. गाजियाबाद
  7. फूलपुर (प्रयागराज)
  8. खैर (अलीगढ़)
  9. मझवां (मिर्जापुर)

    पंजाब की किन 4 सीटों पर उपचुनाव?

    1. गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
    2. डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)
    3. चब्बेवाल (होशियारपुर)
    4. बरनाला (बरनाला)

    केरल

    1. पलक्कड़

    उत्तराखंड

    1. केदारनाथ

    महाराष्ट्र (लोकसभा सीट)

    1. नांदेड़

करहल सीट पर चुनाव दिलचस्प

यूपी के मैनपुरी जिले की करहल सीट पर उपचुनाव दिलचस्प है। यह सीट मुलायम सिंह यादव के परिवार का गढ़ मानी जाती है। यहां से तेज प्रताप यादव मैदान में हैं। वे मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। अखिलेश के कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई है। दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी ने यहां से तेज प्रताप यादव के खिलाफ अखिलेश यादव के बहनोई अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है। तेज प्रताप राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। यानी कि यहां पर फूफा और भतीजे में मुकाबला है।

आपको बता दें पहले 3 राज्यों की 14 सीटों पर 13 नवंबर को ही वोटिंग होनी थी, लेकिन गुरुनानकदेव जी के प्रकाश पर्व और कलपाथि रास्थोलसेवम त्योहारों की वजह से चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव किया था।

Also Read-  महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में 38 सीटों पर वोटिंग शुरू, बड़े सियासी महारथियों की…

UP Bypolls: चुनाव आयोग बोला पुलिस न उठाए बुर्का, अखिलेश अब…