Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़, किसकी लापरवाही के कारण हुई घटना? महिला ने दी जानकारी

महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़, किसकी लापरवाही के कारण हुई घटना? महिला ने दी जानकारी

प्रयागराज में महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान यानी मौनी अमावस्या के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं इसी बीच सभी के मन ये सवाल है कि ये भगदड़ कैसे मची? जानकारी के अनुसार, मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे।

Advertisement
Maha kumbh 2025, Prayagraj Stampede
  • January 29, 2025 8:12 am Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

प्रयागराज: प्रयागराज में महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान यानी मौनी अमावस्या के दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार 17-18 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मौत या घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। वहीं इसी बीच सभी के मन ये सवाल है कि ये भगदड़ कैसे मची?

कैसे हुई घटना?

जानकारी के अनुसार, मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे। अचानक भीड़ बढ़ने और अव्यवस्था के कारण कुछ बैरियर टूट गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कर्नाटक से आईं एक श्रद्धालु महिला ने बताया कि संगम नोज के पास अचानक भीड़ बढ़ने से हादसा हुआ। उन्होंने कहा, “हम 16 लोग दो बसों में सवार होकर अमृत स्नान के लिए आए थे, लेकिन अचानक भगदड़ मच गई।”

प्रशासन का बयान

महाकुंभ में भगदड़ की खबरों पर विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “संगम मार्ग पर कुछ बैरियर टूटने के कारण अफरा-तफरी मची थी। कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं है।”

अखाड़ों ने स्थगित किया स्नान

इस हादसे के बाद प्रशासन ने अखाड़ों से अनुरोध किया कि वे जुलूस न निकालें, जिससे 13 प्रमुख अखाड़ों ने मौनी अमावस्या पर होने वाला अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अखाड़े 3 फरवरी, बसंत पंचमी के दिन स्नान करेंगे। बता दें घटना के बाद प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और घायलों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

ये भी पढ़ें: नहीं संभली महाकुंभ में भीड़! संगम तट पर मची ऐसी भगदड़ 14 लोगों की गई जान, मोदी ने योगी को लगाया फोन


Advertisement