लखनऊ में एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश और फिर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। महिला तिपहिया वाहन में दोनों आरोपियों के साथ थी, लेकिन उसे लखनऊ की सड़कों की सही जानकारी नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश और फिर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अजय द्विवेदी और उसके भाई दिनेश ने 18 मार्च को मलीहाबाद इलाके में महिला के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। 18 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे महिला वाराणसी से लखनऊ पहुंची थी। उसने आलमबाग से अपने भाई को फोन कर बताया था कि वह चिनहट इलाके में उसके घर पहुंचेगी।
इस दौरान महिला तिपहिया वाहन में दोनों आरोपियों के साथ थी, लेकिन उसे लखनऊ की सड़कों की सही जानकारी नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उसे गलत दिशा में मलीहाबाद की ओर ले गए। इसके बाद मलीहाबाद के एक आम के बगीचे में दोनों आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया, तो अजय और दिनेश ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान जब महिला का भाई उससे संपर्क नहीं कर पाया, तो उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से 22 मार्च की सुबह दुबग्गा इलाके से दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी अजय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। इस दौरान शाम को पुलिस को सूचना मिली कि अजय महमूद नगर इलाके में छिपा हुआ है। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम उसका एनकाउंटर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बता दें, पुलिस ने इस मामले में अजय की गिरफ्तारी को लेकर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं अब अजय के एनकाउंटर के बाद पुलिस दिनेश से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ें: बहू ने रिटायर्ड अफसर को किया न्यूड, फिर बल्ले से…चीख दबाने के लिए तेज कर दी टीवी की आवाज