प्रयागराज। यूपी के प्रतापगढ़ में स्थित दुर्गागंज बाजार में पिछले दिनों एक निजी अस्पताल में काम करने वाली एक महिलाकर्मी की मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल में जमकर बवाल हुआ है। वहीं, अस्पताल में दम तोड़ने खाली युवती की सहेली ने बड़ा खुलासा किया है।
मृतक लड़की की बचपन की सहेली ने निजी अस्पताल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सहेली ने बताया कि अस्पताल का डॉक्टर अक्सर रात में लड़कियों को बुलाता था। सहेली ने बताया कि उसने मृतक लड़की को कई बार ये नौकरी करने से मना किया था, लेकिन वो बेचारी क्या करती, उसे गरीबी ने बहुत ज्यादा मजबूर कर रखा था।
मृतक युवती की सहेली ने आगे बताया कि प्रयागराज से आने वाला डॉक्टर रात में लड़कियों को अस्पताल में बुलाता था। उसकी सहेली ने जब संचालक से इस बात की शिकायत की तो उल्टा उस पर ही आरोप लगा दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गागंज बाजार में स्थित मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में अक्सर मरीज के तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच बवाल होता रहता था। युवती की मौत के बाद अब अस्पताल में अनैतिक कार्यों की काफी चर्चा हो रही है।
ईद पर पाकिस्तान को बड़ी राहत! TTP ने की 3 दिन के संघर्ष विराम की घोषणा