लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी के पिता ने नाबालिग लड़की के साथ ही रेप की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक,पीड़िता का कहना है कि उसके बॉयफ्रेंड के पिता ने उसकी शादी का झांसा देकर उसे मध्य प्रदेश बुलाया था। इसके बाद उसे घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर रेप किया।

क्या है पूरा मामला

सामने आई जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की का पड़ोस के गांव में रहने वाले युवक के साथ काफी लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वहीं लड़का मध्य प्रदेश के सीधी जिले की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसी दौरान लड़के ने उसे शादी के बहाने मध्य प्रदेश बुलाया था। इसके बाद वह बिना अपने मां-बाप को बताए 17 मार्च को चुपचाप उसके घर जाने के लिए निकल गई। युवक ने कहा था कि वह उसे लेकर कही और जाने वाला है। हालांकि इससे पहले उसके पिता घर पर पहुंच गए।

पिता के खिलाफ केस दर्ज

लड़के के पिता ने लड़की और अपने बेटे को भरोसा दिया कि वह दोनों की शादी कराएगा, लेकिन इससे पहले लड़की अपने घर वापस लौटे। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी की बात सुनकर उसे युवक के पिता पर भरोसा हुआ और वह घर लौटने को राजी हुई। इस दौरान आरोपी उसे घर छोड़ने के लिए बाइक पर लेकर आया, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने बाइक रोक दी। इसके बाद आरोपी ने उसे बाइक से उतारा और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर बॉयफ्रेंड के पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: आज की 5 बड़ी ख़बरें: केंद्रीय गृह मंत्री आज पहुंचेंगे जगन्नाथ मंदिर, जस्टिस यशवंत वर्मा के घर पर भारी मात्रा में नकदी बरामद