• होम
  • राज्य
  • देवर ने भाभी का खींचा शॉल और फाड़ डाला… दुष्कर्म करने की कोशिश

देवर ने भाभी का खींचा शॉल और फाड़ डाला… दुष्कर्म करने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में देवर ने कमरे में घुसकर भाभी के कपड़े फाड़ दिए। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान एक छोटा बच्चा(भतीजा) आया तो उसे भी धक्का दे दिया जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई है।

UP NEWS
  • December 10, 2024 10:12 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में देवर ने कमरे में घुसकर भाभी के कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस दौरान भतीजे को भी धक्का दे दिया जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देवर घर में घुसा

विशेश्वर नगर आलमबाग में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी। तभी दोपहर 3 बजे वह पहली मंजिल पर कपड़े फैलाने गई थी। इस दौरान मौका पाकर महिला का देवर घर में घुस आया। महिला को अकेला देखकर उसने पीछे से उसे पकड़ लिया और उसका शॉल खींच लिया।

भतीजे को मार धक्का

जिससे महिला गिर गई। इसके बाद देवर ने उसका सूट फाड़ दिया। महिला खुद को बचाने के लिए चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर उसका तीन साल का बेटा उसके पास आया। तभी देवर ने मासूम को धक्का दे दिया। जिससे उसकी बाईं आंख में चोट लग गई और खून बहने लगा।

आरोपी ने घर में की तोड़फोड़

आरोपी अंकित ने घर में रखे सभी सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद वह उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर कृष्णा नगर का कहना है कि शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने क्या कहा

कृष्णा नगर थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पहले भी इनका विवाद हो चुका है। आज भी मारपीट हुई है, जिसकी तहरीर मिली है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें :-

खान सर को पुलिस ने छोड़ा, पटना में BPSC छात्रों के साथ नार्मलाइजेशन के खिलाफ कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

Tags

up news