संगम के पास टूथपिक बेच रहे एक लड़के ने कहा- भैया, मैं नीम की टूथपिक बेच रहा हूं . यहां मेरा पांचवां दिन है और मैंने 30 से 40 हज़ार रुपए कमाए हैं।
प्रयागराज: महाकुंभ बड़ी सौगात लेकर आया है। चाहे वो धार्मिक-आध्यात्मिक क्षेत्र हो या फिर आय का क्षेत्र। मेहनत से आय के साधन भी बन रहे हैं। बस मेहनत और लगन की बात है। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है, जहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के आइडिया से टूथ स्टिक(दातून) बेचकर खूब पैसा कमाया है।
संगम के पास टूथपिक बेच रहे एक लड़के ने कहा- भैया, मैं नीम की टूथपिक बेच रहा हूं . यहां मेरा पांचवां दिन है और मैंने 30 से 40 हज़ार रुपए कमाए हैं। कभी-कभी रात में ज़्यादा बिकता है। कभी-कभी 9 से 10 हज़ार रुपए में बिकता है। जितना भाग-दौड़ कर सकता हूँ, उतना ही मुनाफ़ा कमाता हूँ।
आदर्श तिवारी नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया है। यह आइडिया किसने दिया, यह पूछने पर लड़का कहता है- हमारी गर्लफ्रेंड ने हमें बताया कि इस काम में एक पैसे का भी निवेश नहीं है। इसे फ्री में लो और अच्छे पैसे कमाओ। उसकी वजह से ही आज हमने इतना कुछ कमाया है। हम उसका और बाकी सबका सम्मान करते हैं, इसीलिए हमने पैसे कमाए।
View this post on Instagram
अपनी गर्लफ्रेंड और उसके आइडिया के बारे में बात करते हुए चेहरे पर चमक लिए इस लड़के का वीडियो वायरल हो गया है। गौरतलब है कि 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ में कई बाबा, संत, सेलिब्रिटी मशहूर हो चुके हैं। चाहे आईआईटी बाबा हो या फिर माला बेचने वाली मोनालिसा, सभी इसी महाकुंभ की देन हैं।
यह भी पढ़ें :-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को सुनकर निराश हुई मायावती