उत्तर प्रदेश: इंटर के छात्र ने प्रधानाचार्य को गोलियों से किया छल्ली, बैग में छुपाकर लाया था बंदूक

लखनऊ: सीतापुर से एक चौंकाने वाले मामला सामने आया है. इंटर के एक छात्र ने अपने प्रधानाचार्य को गोलियों से छल्ली कर दीं। वह अपने बैग में बंदूक लाया था।

छात्र ने चलाई तीन राउंड गोलियां

सीतापुर जिले के सदरपुर थाना इलाके में 2 छात्रों की विवाद के बाद एक छात्र ने प्रधानाचार्य को गोलियों से छल्ली दी। छात्र ने 3 राउंड गोलियां चलाई जो प्रधानाचार्य के शरीर में लग गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य को बिसवा सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है। प्रधानाचार्य की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

दो छात्रों के बीच मतभेद

सदरपुर थाना इलाके के जहांगीराबाद कस्बे में आदर्श रामस्वरूप विद्यालय इंटर कॉलेज है। जहां पर दानपुरवा निवासी राम सिंह वर्मा प्रधानाचार्य हैं। यह विद्यालय उनके बाबा के नाम पर है। शुक्रवार को इंटर छात्र रेवान निवासी गुरविंदर सिंह और रोहित मौर्य के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गया, जिस पर प्रधानाचार्य ने माहोल को शांत किया और उसके बाद घर चला गया था।

तीन गोली लगातार चलाई

शनिवार सुबह करीब 7 बजे प्रधानाचार्य राम सिंह वर्मा विद्यालय के आगे बन रही दुकानों की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान गुरविंदर सिंह अपने बस्ते में गोली लेकर आया और राम सिंह वर्मा के ऊपर गोली फायर कर दी। पहली गोली शरीर को छूते हुए निकल गई। इसके बाद वे विद्यालय की ओर भागने लगा तो गुरविंदर ने दूसरी गोली उनके सिर पर मारी, फिर उनके बाद तीसरी गोली उनके पेट पर मार दी।

इसी दौरान कॉलेज का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा। इसे देखते ही गुरविंदर वहां से भाग गया। सूचना मिलते मौको पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले बिसवा सीएससी, फिर उसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्रधानाचार्य की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। एसओ प्रदीप सिंह ने कहा कि आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है।

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Tags

breakingBreaking NewsBreaking News in HindiBreaking News Livehindi newsLatest Hindi Newslatest newsLive Newslocal newsnews
विज्ञापन