UP Politics: स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाई नई पार्टी, सपा में पड़ सकती है फूट

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से नाराज स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी नई पार्टी के गठन का एलान कर दिया है। बता दें कि उनकी पार्टी का नाम राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी(rashtriya shosit samaj party) हो सकता है, इस पार्टी के झंडे की तस्वीर भी सामने आई है। जिसे तीन रंगों को मिलाकर बनाया गया है। ख़बरों के अनुसार, मौर्य 22 फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एक बड़ी रैली करने वाले हैं जिसे मौर्य संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी आगे की रणनीति सामने आ सकती है।

सपा में पड़ सकती है फूट

स्वामी प्रसाद मौर्य के नई पार्टी बनाने का एलान करने के बाद समाजवादी पार्टी में फूट पड़ सकती है। पार्टी के कई नेता मौर्य के समर्थन में उनके साथ आ सकते हैं। इनमें हाल ही में पार्टी से इस्तीफ़ा देने वाले कमलाकांत गौतम और सलीम शेरवानी जैसे नामों को लेकर भी चर्चा हो कही है। इसके अलावा अपना दल कमेरावादी की नेता तथा सपा विधायक पल्लवी पटेल भी मौर्य का समर्थन कर सकती हैं। पल्लवी पटेल ने भी सपा प्रमुख पर पीडीए को धोखा देने का आरोप लगाया था।

पहले भी बना चुके हैं पार्टी

स्वामी प्रसाद मौर्य की नई राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के झंडे की फोटो भी सामने आई है। जो नीले, लाल और हरे रंग को मिलाकर बनाया गया है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे पहले साल 2016 में एक पार्टी बनाई थी। बसपा से बग़ावत करने के बाद मौर्य ने लोकतांत्रिक बहुजन मंच नाम से नई पार्टी का गठन किया था। हालांकि इसके बाद वो भाजपा में शामिल हो गए थे। साल 2017 में उनको योगी सरकार वन में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था। लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से पहले वो भाजपा छोड़कर सपा के साथ आ गए थे।

Tags

akhilesh yadav and up politicsrashtriya shosit samaj partySwami Prasad MauryaSwami Prasad Maurya newsSwami Prasad Maurya party nameUP Politics
विज्ञापन