UP Board 12th Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार 82.60% स्टूडेंस्ट्स पास हुए हैं। इसमें 88.42 प्रतिशत लड़कियां और 77.78 प्रतिशत लड़के शामिल हैं। परीक्षा में सीतापुर के शुभम वर्मा स्टेट टॉपर बने हैं। उन्हें 500 में 489 मॉर्क्स मिले हैं। शुभम किसान के बेटे हैं, उनकी सफलता से पिता राजेश वर्मा गदगद हैं।
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 55,25,308 स्टूडेंट्स ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड छात्रों की कुल संख्या 29,47,311 हैं। वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए 25,77,997 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 1,84,986 छात्रों ने हाईस्कूल की परीक्षा नहीं दी थी। बता दें कि हाईस्कूल यूपी बोर्ड 10वीं और इंटरमीडिएट की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं।
read also: