September 17, 2024
  • होम
  • किन्नर के घर हो रहा था लड़की का रेप, परिजन पहुंचे तो खून से लथपथ रो रही…

किन्नर के घर हो रहा था लड़की का रेप, परिजन पहुंचे तो खून से लथपथ रो रही…

  • WRITTEN BY: Neha Singh
  • LAST UPDATED : September 9, 2024, 2:59 pm IST

लखनऊ। देश में हर दिन महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े रहे हैं। हर खबर के साथ दिल दहल जाता है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में भी एक जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। मेरठ में सुबह के समय एक नाबालिग को पहले उसके घर से अगवा कर एक खाली मकान में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। माता-पिता के खोजने पर वह खून से लथपथ एक किन्नर के घर मिली।

जानकारी के मुताबिक, शाम तक परिजन लड़की की तलाश करते रहे और लड़की खून से लथपथ हालत में एक किन्नर के घर के अंदर मिली। उसके कपड़े बदलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण लड़की को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्या है पूरा मामला?

लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की एक मदरसे में कुरान शरीफ की पढ़ाई कर रही है। लड़की के माता-पिता दोनों काम पर जाते हैं। रोजाना की तरह शनिवार को भी माता-पिता काम पर गए हुए थे। इसी दौरान लड़की घर के बाहर खड़ी थी। तभी एवन कॉलोनी निवासी तालिब वहां पहुंचा। तालिब लड़की को बहला-फुसलाकर सुबह करीब 10 बजे एवन कॉलोनी में अपने चाचा राशिद के खाली मकान में ले गया और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी का चाचा किन्नर है। यह मकान भी दो दिन पहले ही किराएदारों से खाली कराया गया था।

पांच दोस्तों को बुलाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तालिब ने अपने पांच दोस्तों को वहां बुलाया। उसके बाद सभी ने एक-एक कर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की खून बहने से बेहोश हो गई। सभी आरोपी उसे कमरे में छोड़कर भाग गए। देर शाम काम से घर लौटे परिजनों को लड़की नहीं मिली। उसके बाद पड़ोसी ने बताया कि सुबह तालिब लड़की को अपने साथ ले गया है। पुलिस तालिब के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Also Read-शाम तक गठबंधन नहीं हुआ तो AAP जारी करेगी लिस्ट, हरियाणा में कांग्रेस को मिला आम आदमी का अल्टीमेटम

दादा फिरोज को पुण्य तिथि पर राहुल-प्रियंका ने नहीं किया याद, लोग बोले- एहसान फरामोश है गांधी परिवार

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन