नई दिल्ली। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की चौथी महिला सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह है। उनके साथ 6 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। VVIP गेस्ट भी पहुंचना शुरू कर चुके हैं। इसी बीच रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता के साथ आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दिखीं।
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का रेखा गुप्ता के साथ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। स्वाति ने रेखा से मुलाकात की और उनसे हँसते हुए हाथ मिलाया। बता दें कि स्वाति मालीवाल इन दिनों आम आदमी पार्टी से नाराज चल रही हैं। उन्होंने पूरे चुनाव के दौरान केजरीवाल सरकार की जो योजनाएं नाकाम रह गई, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। अब वो रामलीला मैदान में पहुंचीं हुईं हैं।
#WATCH राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की।
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ देर में अपने मंत्रिमंडल के साथ रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगी। pic.twitter.com/a4angIp9C0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2025
शालीमार सीट से चुनाव लड़ने वाली 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने राजनीतिक सफर की शुरुआत AVBP से की थी। रेखा दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उनका जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों से रहा है। रेखा का परिवार जुलाना( हरियाणा) में व्यापारी है। रेखा के पिता SBI में जॉब करते थे। इसी वजह से उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। रेखा अभी भी अपने गांव से जुड़ी हुईं हैं। रेखा वैश्य समुदाय की हैं, दिल्ली में वैश्यों की संख्या अच्छी खासी है। वैश्य भाजपा का कोर वोटर रहा है।
रेखा के CM बनने पर प्रवेश वर्मा नाराज, पिता का जिक्र कर हुए भावुक, कहा- अब…
योगी ने बजट में किया छप्पड़फाड़ ऐलान, यूपी के छात्रों का मिलेगी स्कूटी