Inkhabar logo
Google News
ये भीड़ हमें मार देगी! अब्दुल की बेटी का कबूलनामा- हां, मेरे भाई ने ही मारी गोली लेकिन…

ये भीड़ हमें मार देगी! अब्दुल की बेटी का कबूलनामा- हां, मेरे भाई ने ही मारी गोली लेकिन…

लखनऊ। बहराइच हिंसा के 6 दिन हो गए हैं। इलाके में अभी भी तनाव की स्थिति है। गुरुवार को पुलिस ने राम गोपाल मिश्रा की हत्या में शामिल दो आरोपियों सरफराज और तालीम का एनकाउंटर किया, जिसमें उसके पैरों में गोली लगी है। दोनों फिलहाल बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इसी बीच सरफराज की बहन ने बड़ा बयान दिया है।

मेरे भाई ने ही उसे मारा

मीडिया से बात करते हुए सरफराज की बहन रुखसार ने कबूल किया कि उसके भाई ने ही राम गोपाल मिश्रा को गोली मारी लेकिन ये उसने आत्मरक्षा में किया था। उसका इरादा जान बूझकर हत्या करने का नहीं था। भीड़ में शामिल लोगों ने तोड़फोड़ किया। हमारे घर में घुस आये। घर के अंदर महिलांए थीं। रामगोपाल छत पर चढ़ गया तोभीड़ छत पर उमड़ आई। मेरा परिवार गुहार लगा रहा था कि हमें बचा लो वरना ये भीड़ हमें मार देगी। ये सब मीडिया नहीं दिखा रही। इसके बाद ही मेरे भाई ने हवाई फायरिंग की जिसमें उस लड़के की जान चली गई।

जानिए पूरा मामला

पूरा मामला हरदी थाने के रेहुआ मंसूर गांव का है। रविवार शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए भीड़ पर महराजगंज बाजार में मुसलमानों ने पथराव कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें रेहुआ मंसूर गांव के 22 साल के राम गोपाल मिश्रा को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अन्य शख्स बुरी तरह से घायल है। राम गोपाल की शादी को सिर्फ 4 महीने हुए थे। परिजन आरोप लगा रहे कि मुसलमानों की भीड़ ने खींचकर बाहर निकाला और फिर उसे गोली मार दी।

 

 

तड़पा-तड़पा कर मारा! मौत से पहले रेंगने लगा सिनवार, Video देखकर 57 मुस्लिम देशों की उड़ी नींद

गाजा के शैतान को मारकर नेतन्याहू के हौसले बुलंद, कहा- चुकता हो गया हिसाब

लड़कियों का बलात्कार करने वाले जिहादियों का इजरायल करता है ऐसा हश्र, तस्वीरें देखकर नेतन्याहू की हुई जयजयकार

Tags

Bahraich ViolenceDurga idol immersionEncounterram gopal mishra
विज्ञापन