चोरों ने मिर्च डालकर बलात्कार किया, केरल में 70 साल की वृद्धा हुई हवस का शिकार

नई दिल्ली: देश में हर दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध के नए मामले सामने आ रहे है। नाबालिक बच्चियों से लेकर वृद्धा तक, कोई सुरक्षित नही। केरल से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शैतानों ने एक वृद्ध महिला को भी नही छोड़ा। केरल के अलप्पुझा जिले में शनिवार रात को एक 70 वर्षीय महिला के साथ उसके घर में डकैती की कोशिश के दौरान पर बलात्कार हुआ।

महिला पर मिर्च डालकर बलात्कार किया

माना जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला को यह जानने के बाद निशाना बनाया कि वह अकेली रह रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मिर्च पाउडर फेंककर बुजुर्ग महिला का संतुलन बिगाड़ दिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा, “वह बाहर से दरवाजा बंद करके चला गया। उसने महिला का मोबाइल फोन भी ले लिया। वह दूसरों से संपर्क नहीं कर पा रही थी। पड़ोसियों ने आज सुबह उसे ढूंढा और अस्पताल ले गए और हमें सूचित किया।”

गहने बेचते समय आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने अपराध के सिलसिले में कनककुन्नू से धनेश नामक एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने बुजुर्ग महिला से लगभग सात तोले सोने की चोरी की। गहने बेचने की कोशिश करते समय उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े:- पहले खूब घूमा प्रेमी जोड़ा फिर ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, वजह जान रह जाएंगे दंग

 

Tags

hindi newsinkhabarkerala rape caseThieves raped old womanThieves throw chilli powder on woman
विज्ञापन