UP Men married two Muslim girl
लखनऊः लखनऊ की एक अजब-गजब लव स्टोरी इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। अलग-अलग धर्मों की दीवार को तोड़कर तरुण गुप्ती ने दो शादियां की हैं। युवक का दावा है कि वह हिंदू है और उसने दो मुस्लिम लड़कियों से शादी की है। इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवक का कहना है कि ये दोनों शादियां उसकी किस्मत में थीं। साथ ही यह भी संयोग है कि उसकी दोनों पत्नियां मुस्लिम हैं।
तीनों ने मिलकर अपनी प्रेम कहानी लोगों से शेयर की। उसकी दोनों ही पत्नियां बहनों की तरह रहती हैं लखनऊ के रहने वाले तरुण गुप्ता अपनी दो मुस्लिम पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते हैं। साल 2016 में तरुण ने अपनी पहली पत्नी को प्रपोज किया था। इसके बाद 2022 में दोनों ने शादी कर ली। एक साल बाद युवक की मुलाकात एक और लड़की से हुई। इसके बाद 2023 में तरुण ने दूसरी शादी कर ली। तरुण अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहता है। जब दोनों पत्नियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे दोनों बहनों की तरह रहती हैं। साथ ही उन्हें दोस्तों की कमी नहीं है।
युवक की दोनों मुस्लिम पत्नियां नमाज भी पढ़ती हैं। इसके अलावा दोनों हिंदू धर्म को भी मानती हैं। उन्हें हिंदू मंत्र पढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं है। जब दोनों से कैमरे के सामने जय श्री राम बोलने को कहा गया तो दोनों ने बेखौफ होकर कह दिया। युवक की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गई। हालांकि कई लोगों ने कहा कि वे तीनों हिंदू हैं और सिर्फ वायरल होने के लिए झूठी कहानी बना रही हैं। कई लोगों ने लिखा कि अगर यह सच है तो इन लड़कियों को अब मुस्लिम नहीं कहा जा सकता। अब वे हिंदू बन गई हैं।
ये भी पढ़ेंः- अमित शाह बोले सरकार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक JPC को सौंपेगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले…
अतुल सुभाष के तीन ससुराल वाले पुलिस के हिरासत में हैं. वहीं इनमें अतुल की…
बांग्लादेश चीन से लड़ाकू विमान और अटैक हेलिकॉप्टर खरीदने पर विचार कर रहा है। इन…
एक देश एक चुनाव विधेयक मंगलवार को लोकसभा में पेश हो गया और जेपीसी को…
SC में दाखिल जनहित याचिका में ऑनलाइन पोर्नोग्राफी पर प्रतिबंध लगाने, सार्वजनिक परिवहन में सामाजिक…
इस वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन के हाथ में फ्रैक्चर नजर आ रहा है, उनके…