Inkhabar logo
Google News
दिवाली पर स्कूलों और दफ्तरों में होगी इसने दिनों की छुट्टी, जानें आपके राज्य का हाल

दिवाली पर स्कूलों और दफ्तरों में होगी इसने दिनों की छुट्टी, जानें आपके राज्य का हाल

नई दिल्ली : हर साल दिवाली का त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। यह अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है और लोग इस अवसर का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार दिवाली को लेकर थोड़ा असमंजस था कि यह 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 1 नवंबर को। अब आइए जानते हैं कि अलग-अलग राज्यों में दिवाली पर कितनी दिनों की छुट्टियां घोषित की गई हैं।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी घोषित की है। इसके अलावा 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भाई दूज मनाई जाएगी। इस बार यूपी में दिवाली के दौरान परिवारों के लिए खास मौका है, जिसमें वे इस महान त्यौहार को एक साथ मनाएंगे।

राजस्थान मध्य प्रदेश और बिहार

मध्य प्रदेश में दिवाली पर 1 और 2 नवंबर को छुट्टी रहेगी। साथ ही, बिहार में 1 और 2 नवंबर को छुट्टी रहेगी। राजस्थान में इस साल 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन की छुट्टी रहेगी, जहां मिट्टी के दीये और पारंपरिक सजावट की खास परंपरा है।

गुजरात में यह है स्थिति

गुजरात में दिवाली के साथ ही नया साल भी मनाया जाता है। यहां 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तीन दिन की छुट्टी दफ्तरों में साथ ही स्कूल की 20 दोनों की रहेगी। इस दौरान लोग अपने घरों की साफ-सफाई और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे, जिससे त्योहार का महत्व और भी बढ़ जाएगा।

महाराष्ट्र में दो दिन की छुट्टी

महाराष्ट्र में आमतौर पर दिवाली पर दो दिन की छुट्टी रहती है। इस बार 1 और 2 नवंबर को सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा दिवाली से पहले और बाद में स्कूलों में 7 से 10 दिन की छुट्टी मिलने की संभावना है, ताकि बच्चे अपने परिवार के साथ इस त्योहार का आनंद ले सकें।

दो दिन की छुट्टी

तमिलनाडु में दिवाली पर 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की गई है। इस राज्य में आतिशबाजी और मिठाइयों का खास महत्व होता है, जिसके चलते लोग खास तैयारियां कर रहे हैं। यह समय परिवारों के एक साथ मिलकर खुशियां बांटने का होता है।

कर्नाटक, केरल और अन्य राज्यों में

कर्नाटक में दिवाली पर 1 और 2 नवंबर को छुट्टी रहेगी, जबकि केरल ने 1 नवंबर को एक दिन की छुट्टी घोषित की है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और ओडिशा जैसे छोटे राज्यों में स्थानीय परंपराओं के आधार पर एक से दो दिन की छुट्टी होगी।

 

यह भी पढ़ें :-

महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में निकली 75 पदों पर भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

Tags

Diwali vacationinkhabar hindiinkhbar
विज्ञापन