RAJASTHAN : चुनाव से पहले कांग्रेस के संगठन में हो सकता है बदलाव, राहुल गांधी के लौटने का हो रहा इंतजार

जयपुर : आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन है,तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता उनको बधाई दे रहे है. इस समय राहुल गांधी विदेश दौरे पर है उनके लौटते ही कांग्रेस के संगठन में कुछ बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है.

राजस्थान में बदलाव के मिल रहे संकेत

कुछ महीने बाद राजस्थान में विधानसभा का चुनाव होने वाला है मौजूदा समय वहां पर कांग्रेस की सरकार है और सीएम अशोक गहलोत है. चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता काफी सक्रिय हो रहे है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटते ही कांग्रेस के संगठन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है. वहीं खबर आ रही है कि कांग्रेस प्रभारी को बदल सकती है क्योंकि कांग्रेस के कई नेता प्रभारी बदलने की मांग भी कर रहे है. अब ये फैसला राहुल गांधी के लौटने के बाद ही होगा. कांग्रेस के लिए प्रभारी के अलावा जिलों का अध्यक्ष भी बदलना एक मसला बना हुआ है. इसी तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता राजस्थान का दौरा कर रहे है. कुछ दिन पहले पीएम मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनसभा को संबोधित किया.

10 से अधिक राज्यों में बदले जा सकते है अध्यक्ष

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने लगभग 10 से अधिक राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदलने का मन बना लिया है. सबसे पहले दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और बंगाल में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को हटाया जाएगा. इन दोनों राज्यों के अलावा कई राज्यों में कांग्रेस संगठन में बदलाव कर सकती है. खरगे ने संकेत दिए है कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ कई महासचिवों को बदला जा सकता है.

प्रियंका गांधी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ना चाहिए. प्रियंका गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार कर रही थी. कई कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि प्रियंका गांधी के बदौलत ही कर्नाटक में जीत मिली है. कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद है और लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिल सकती है. राजनीतिक पंड़ितों का कहना है कि इस बार रायबरेली से सोनिया गांधी की जगह प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है.

मुफ्त ड्रिंक के चक्कर में पकड़ी गई 8 करोड़ लूटने वाली डाकू हसीना

Tags

congresselections 2023Rahul GandhiRahul Gandhi Birthdayrajasthan congressrajasthan electionrajasthan election 2023Rajasthan Elections 2023Rajasthan newssukhjinder singh randhawa
विज्ञापन