नई दिल्ली। बीजेपी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता को सीएम बनाया है। रेखा गुप्ता का नाम कई दिनों से चर्चा में था लेकिन कल उनके नाम पर आख़िरकार मुहर लग गया। सीएम बनते ही रेखा गुप्ता लोगों के निशाने पर आ गईं हैं। उनके पुराने ट्वीट्स-वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि दिल्ली की नई सीएम तो धाकड़ हैं।
वायरल हो रहा वीडियो 2023 का है। रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा की तरफ से एमसीडी का मेयर प्रत्याशी बनाई गईं थीं। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के पार्षदों के बीच हंगामा हुआ था। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में रेखा गुप्ता हंगामा करते हुए दिख रही हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के एक पार्षद को थप्पड़ मार दिया था। साथ ही सामान भी तोड़ दिया था। बता दें कि रेखा गुप्ता दो बार विधानसभा चुनाव हार चुकी हैं। इसके बाद भी बीजेपी ने उन्हें तीसरी बार टिकट दिया और चुनाव जीतने पर दिल्ली का सीएम बना दिया। इससे पहले रेखा दिल्ली एमसीडी में मेयर का चुनाव भी हार गईं थीं।
The woman you see vandalising government property inside the Municipal Corporation is #RekhaGupta.
She just became the new CM of Delhi.
Good luck to the people of Delhi 🙏
pic.twitter.com/N6McnrHPTX— Roshan Rai (@RoshanKrRaii) February 19, 2025
शालीमार सीट से चुनाव लड़ने वाली 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने राजनीतिक सफर की शुरुआत AVBP से की थी। रेखा दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उनका जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों से रहा है। रेखा का परिवार जुलाना( हरियाणा) में व्यापारी है। रेखा के पिता SBI में जॉब करते थे। इसी वजह से उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। रेखा अभी भी अपने गांव से जुड़ी हुईं हैं। रेखा वैश्य समुदाय की हैं, दिल्ली में वैश्यों की संख्या अच्छी खासी है। वैश्य भाजपा का कोर वोटर रहा है।