• होम
  • राज्य
  • ख़त्म हुआ सस्पेंस! दिल्ली CM रेस में सामने आये ये 6 नाम, कुछ घंटे में सबको चौंका देंगे मोदी

ख़त्म हुआ सस्पेंस! दिल्ली CM रेस में सामने आये ये 6 नाम, कुछ घंटे में सबको चौंका देंगे मोदी

दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रामलीला मैदान में हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM इसमें शामिल होंगे। शपथ ग्रहण वहां होगा जिसका कनेक्शन पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से है।

Delhi BJP CM Candidate
inkhbar News
  • February 17, 2025 11:36 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के 12 दिन बाद 20 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा। हालाँकि भाजपा ने अब तक सीएम का चेहरा तय नहीं किया है। 19 फरवरी को पार्टी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें सीएम के नाम का ऐलान किया जायेगा। इससे पहले खबर थी कि 17 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी लेकिन फिर इसे दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया।

सीएम रेस में ये 6 नाम

दिल्ली के सीएम रेस में जो नाम सबसे आगे चल रहे हैं, वो प्रवेश वर्मा है। प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से आप मुखिया अरविंद केजरीवाल को हराया था। इसके बाद दिल्ली भाजपा महासचिव व जनकपुरी से विधायक आशीष सूद भी चर्चा में हैं। महिला चेहरा में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता का नाम आ रहा है। रोहिणी विधायक विजेंद्र गुप्ता, मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय, वैश्य समुदाय से जितेंद्र महाजन, ग्रेटर कैलाश से विधायक शिखा रॉय का नाम भी चल रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने 15 विधायकों का नाम मंत्री पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

शामिल होंगे कई लोग

बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम रामलीला मैदान में हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा कई फिल्म स्टार, खिलाड़ी, साधु-संत भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दिल्ली विधनसभा चुनाव में भाजपा ने 45 फीसदी वोट शेयर के साथ 48 सीटें जीती थी जबकि आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिली थी।

 

सरकार बनाने से पहले ही दिल्ली वालों को मोदी ने दिया जबरदस्त तोहफा, गदगद लोगों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

मेज पर कंडोम, हाथ में शराब और बेड पर लड़कियां, दरवाजा खोलते ही पत्नी के सामने आई पति की अय्याशी, फिर जो हुआ…

ट्रेन जैसा जोरदार वाइब्रेशन और कांपने लगी धरती, यूपी-बिहार के इन जिलों में भूकंप का दहशत, घर छोड़कर भागे लोग