झारखंड के गिरिडीह में होली पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गया। होली के मौके पर हुए इस टकराव में जमकर पत्थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने कई दुकानों में आग लगा दी।
रांची। झारखंड के गिरिडीह में होली पर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गया। होली के मौके पर हुए इस टकराव में जमकर पत्थरबाजी हुई। उपद्रवियों ने कई दुकानों में आग लगा दी। इस दौरान कई बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही SDPO राजेंद्र प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुँच गए। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं आई।
इसके बाद घटना की सूचना SP डॉ. विमल कुमार को दी गई। एसपी भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब भी दोनों पक्ष आपस में लड़ते रहे। SP विमल कुमार के सामने भी लोग एक दूसरे से भिड़ते रहे। स्तिथि गंभीर होता देखकर पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया। दमकल की टीम ने दुकानों और वाहनों में लगी आग को बुझाया। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
#WATCH | Jharkhand: Vehicles torched after a scuffle broke out between two communities during Holi celebration in the Ghorthamba area (14/03) pic.twitter.com/Ao1Sn2WBGh
— ANI (@ANI) March 14, 2025
जानकारी के मुतबिक गिरिडीह जिले में शुक्रवार को होली का जुलूस निकालने को लेकर विवाद हुआ। घटना घोडथंबा में उस समय हुई जब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने इलाके से जुलूस निकालने से मना कर दिया। इसके बाद झड़प शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थर से बरसात कर दिया। कई गाड़ियों और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में हैं और कड़ी नजर रखी जा रही है।
राकेश टिकैत की कार हादसे का शिकार, बाल बाल बचे किसान नेता बोले सीट बेल्ट ने बचाई जान