झारखंड में 4 सीटों पर मतदान के लिए प्रचार का शोर थमा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत इन नेताओं की साख दांव पर

रांची: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें झारखंड की भी चार सीटें शामिल हैं. वहीं चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग होनी है. झारखंड में लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम, खूंटी सीट पर चुनाव होना है. झारखंड में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और गीता कोड़ा जैसे बड़े चेहरे चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस से बीजेपी में आईं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा सिंहभूम से उम्मीदवार हैं. वहीं बीजेपी ने अर्जुन मुंडा को दोबारा खूंटी से टिकट दिया है.

इन नेताओं के बीच है मुकाबला

खूंटी सीट से अर्जुन मुंडा (बीजेपी) बनाम कालीचरण मुंडा (कांग्रेस)
सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा (बीजेपी) बनाम समीर मोहंती (जेएमएम)
लोहरदगा सीट से समीर ओरांव (बीजेपी) बनाम सुखदेव भगत (कांग्रेस)
पलामू सीट से विष्णु दयाल राम (बीजेपी) बनाम ममता भुइयां (आरजेडी)

2019 लोकसभा चुनाव के विजेता

सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा
खूंटी सीट से अर्जुन मुंडा
लोहरदगा सीट से सुदर्शन भगत
पलामू सीट से विष्णु दयाल राम

यह भी पढ़ें-

AAP पर गहराए संकट के बादल, पहली बार किसी पार्टी संग होगा ऐसा!

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

Tags

" Lok Sabha Elections"Arjun Mundaelections 2024Geeta KodaJharkhand Lok Sabha Elections 2024Jharkhand newsKalicharan MundaKhuntilohardagalok sabha elections 2024
विज्ञापन