September 8, 2024
  • होम
  • पति कर रहा था दूसरी शादी, फ़ेरो से पहले पत्नी पुलिस लेकर पहुँची, मचाया खूब बवाल

पति कर रहा था दूसरी शादी, फ़ेरो से पहले पत्नी पुलिस लेकर पहुँची, मचाया खूब बवाल

  • WRITTEN BY: Zohaib Naseem
  • LAST UPDATED : July 13, 2024, 2:42 pm IST

Gorakhpur: विवाह के बाद अवैध संबंध और दूसरा विवाह कोई नई बात नहीं है। हालाँकि, उनमें से प्रत्येक के लिए कुछ कानूनी शर्तें हैं। लोग अक्सर कानून का पालन नहीं करते, अपनी पत्नियों को धोखा देकर दूसरा रिश्ता शुरू कर देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में। हालाँकि, परिणाम अन्य मामलों के समान नहीं थे।

बिना तलाक के पति कर रहा था दूसरी शादी

यूपी की  मकटापार की रहने वाली रेनू और संग्रामपुर के पंकज की शादी 10 जुलाई 2016 को हुई थी। आपको बतां दें उनकी एक दिव्यांग बेटी भी है। पंकज ने अप्रैल 2024 को तलाक के कोर्ट में प्रार्थना पत्र दे दिया था, लेकिन सुनवाई होने से पहले ही उसने दूसरी शादी करने की कोशिश की।

फ़ेरो से पहले पहुंची पुलिस

पंकज दूसरी शादी के लिए भैंसहा गांव में बरात लेकर गया था। रेनू खोराबार पुलिस को अपने साथ लेकर रात में 10 बजे भैंसहा गांव पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। कृष्ण कुमार बिश्नोई (एसपी सिटी) ने बताया कि महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि उसका पति दूसरी शादी कर रहा है। शिकायत सुनने के बाद पुलिस शादी रुकवाने पहुंच गई। जांच में मामला सही मिलने पर पुलिस ने लड़की की सहमति से शादी रुकवा दी।

यह भी पढ़ेः-SI ने लड़की से की अश्लील बातें, एक रात का रेट बताने को कहा, फिर मचा बवाल, वीडियो वायरल…

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन