नई दिल्ली। राजस्थान के चूरू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक हिंदू लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पीड़ित लड़की पर एक मुस्लिम लड़का लगातार धर्मान्तरण के लिए दबाव डाल रहा था। वह युवक उसका रेप भी कर चुका है। मामले में अब पुलिस कार्रवाई कर रही है।

रेप करके मारने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चुरू के सिद्धमुख थाने में 25 साल की युवती की आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। लड़की के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि सुदामा खान नाम का युवक उसकी बहन को परेशान कर रहा था। सुदामा 13 मार्च, 2025 को उसकी बहन के साथ रेप किया और फिर मारा पीटा भी। उसका गला दबाने की कोशिश की।

निकाह का बना रहा था दबाव

सुदामा खान पीड़िता पर उसके साथ निकाह करने का दबाव बना रहा था। वह उसे इस्लाम कबूलने के लिए कह रहा था। उसने लड़की के साथ रेप करते हुए उसका वीडियो बना लिया और फिर निकाह के लिए प्रेशर बनाने लगा। लड़की बड़ौदा ग्रामीण बैंक में बैंक सखी का काम करती थी।

जहर खाकर दे दी जान

पीड़िता सुदामा खान के प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी। उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के भाई द्वारा FIR दर्ज कराने के बाद पुलिस आरोपी युवक को ढूंढने में लगी हुई है। घटना सामने आने से हिन्दू संगठनों में काफी नाराजगी देखी जा रही। उनका कहना है कि एक टारगेट के आधार पर हिंदू लड़कियों के साथ ऐसा किया जा रहा है।

 

कुर्बानी देने के लिए तैयार हो जाओ! जंतर-मंतर पर मुसलमानों की उमड़ी भीड़, हो गया ऐलान मोदी को करना पड़ेगा सरेंडर

आग से खेल रहे हो अल्लाह मार देगा! दिल्ली की सड़कों पर भारत के मुसलमान, वक्फ पर अब आर-पार की लड़ाई