• होम
  • राज्य
  • IIT से पढ़ाई, फिर IFS की नौकरी, कई देशों में राजदूत… जानें कौन हैं जनसुराज के अध्यक्ष मनोज भारती

IIT से पढ़ाई, फिर IFS की नौकरी, कई देशों में राजदूत… जानें कौन हैं जनसुराज के अध्यक्ष मनोज भारती

पटना। बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर ने एंट्री कर ली है। बुधवार को पटना के वेटरनरी ग्राउंड में उन्होंने अपनी पार्टी जन सुराज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। दलित समुदाय से आने वाले मनोज भारती को उन्होंने पार्टी का पहला कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। मनोज भारती को सौंपी जिम्मेदारी पीके ने मनोज भारती […]

Know who is Manoj Bharti
inkhbar News
  • October 2, 2024 6:13 pm Asia/KolkataIST, Updated 6 months ago

पटना। बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर ने एंट्री कर ली है। बुधवार को पटना के वेटरनरी ग्राउंड में उन्होंने अपनी पार्टी जन सुराज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया। दलित समुदाय से आने वाले मनोज भारती को उन्होंने पार्टी का पहला कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है।

मनोज भारती को सौंपी जिम्मेदारी

पीके ने मनोज भारती के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि उन्हें इसलिए अध्यक्ष नहीं चुना गया है क्योंकि वो दलित हैं बल्कि वो काबिल हैं और दलित वर्ग से आते हैं। इस कारण जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि मनोज भारती मिथिला क्षेत्र के मधुबनी से आते हैं। वो 4 देशों के राजदूत रह चुके हैं। पूर्व IFS अफसर मनोज भारती मार्च तक जन सुराज के अध्यक्ष रहेंगे। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जायेगा।

कौन हैं मनोज भारती

आपको बता दें कि मनोज भारती नेतरहाट से स्कूली पढ़ाई कर चुके हैं। IIT कानपुर से पासआउट हैं और IIT दिल्ली से M.Tech कर रखा है। 1988 में UPSC पास करके IFS बने। भारतीय विदेश सेवा में रहते हुए वो यूक्रेन, बेलारूस, तिमोर-लेस्ते और इंडोनेशिया में राजदूत रहे। इसके अलावा उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं। बतौर IFS उन्होंने सितंबर 2015 से अक्टूबर 2018 तक यूक्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

4 सीटों पर लड़ेंगे उपचुनाव

प्रशांत किशोर ने पार्टी लॉन्च करते हुए यह भी कहा कि वो 2025 तक नहीं रुकेंगे। 2024 में ही अन्य पार्टियों का हिसाब किया जाएगा। नवंबर 2024 में राज्य की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अपने कैंडिडेट को उतारेंगे। राजधानी पटना से उन्होंने बच्चों की क्वालिटी एजुकेशन, युवाओं के लिए रोजगार और बुजुर्गों को हर महीने 2 हजार रुपए पेंशन देने का भी ऐलान किया।

 

बिहार की 4 सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे PK, इस दलित नेता को बनाया पार्टी अध्यक्ष