September 19, 2024
  • होम
  • Gujarat: वडोदरा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, अब तक 22 उपद्रवी पकड़े गए

Gujarat: वडोदरा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव, अब तक 22 उपद्रवी पकड़े गए

गांधीनगर। राज्य के वडोरदा जिले में रामनवमी के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस शोभा यात्रा के दौरान कई उपद्रवियों ने पथराव की घटना का अंजाम दिया। जांच में जुटी पुलिस ने अब तक 22 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

वडोदरा में दो शोभायात्राओं का आयोजन

गुजरात के वडोदरा में दो स्थानों पर रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान कई अराजक तत्वों ने पथराव किया है। इस मामले में राज्य पुलिस ने अब तक कुल 22 लोगों को पकड़ा है। शोभायात्रा में हुए पथराव से कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कुंबरवाड़ा में महिला समेत कुछ लोग हुए घायल

गुजरात पुलिस के अनुसार पथराव की पहली घटना फतेहपुरा क्षेत्र के पंजरीगर मोहल्ले के पास की है। यहां पर दोपहर के समय पथराव किया गया, जबकि दूसरी घटना शाम के समय नजदीकी कुंभरवाड़ा इलाके में हुई। पुलिस ने बताया है कि फतेहपुरा वाली घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ है जबकि कुंबरवाड़ा इलाके में हुए पथराव में एक महिला समेत कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

महिला विधायक मनीषा वकील थी मौजूद

बता दें कि पंजरीनगर मोहल्ले के जुलूस का आयोजन विश्व हिंदू परिषद की तरफ से किया गया था। जबकि दूसरी शोभायात्रा स्थानीय लोगों द्वारा निकाली गई थी। वहां की लोकल विधायक मनीषा वकील भी इस शोभायात्रा में शामिल थी। उन्होंने बताया है कि, जब शोभायात्रा शांतिपूर्वक गुजर रही थी, तो कुछ लोगों ने अचानक हम पर पत्थर फेंकना शुरु कर दिया। जिसके कारण शोभायात्रा में शामिल कुछ महिलाएं घायल हो गईं।

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन