• होम
  • राज्य
  • राणा सांगा को गद्दार कहने की बड़ी कीमत चुकाएंगे सपा सांसद, बुलडोजर लेकर करणी सेना ने घर पर किया हमला, यूपी में बहुत बड़ा बवाल

राणा सांगा को गद्दार कहने की बड़ी कीमत चुकाएंगे सपा सांसद, बुलडोजर लेकर करणी सेना ने घर पर किया हमला, यूपी में बहुत बड़ा बवाल

राणा सांगा को गद्दार कहने को लेकर घिरे सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना ने धावा बोल दिया है। बुधवार दोपहर में करणी सेना के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सपा सांसद के घर पर पहुँच गए।

Rana Sanga
inkhbar News
  • March 26, 2025 2:34 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 days ago

लखनऊ। राणा सांगा को गद्दार कहने को लेकर घिरे सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना ने धावा बोल दिया है। बुधवार दोपहर में करणी सेना के 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर सपा सांसद के घर पर पहुँच गए। उन्होंने वहाँ जमकर बवाल किया। घर पर पत्थर बरसायें। कुर्सी और कार 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की। कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद के घर के बाहर रखी 40 से 50 कुर्सियां ​​तोड़ दीं। उन्होंने मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। कार्यकर्ता इतने उग्र थे कि उन्होंने पुलिस पर पथराव भी किया। उन्होंने सांसद के घर के बाहर खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियों में तोड़फोड़ की। दरअसल, सपा सांसद ने शुक्रवार को राज्यसभा में राणा सांगा को देशद्रोही कहा था। इसके बाद करणी सेना के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सांसद के घर को घेरने का ऐलान किया था।

 

शादी कर लो मेरे से! गर्लफ्रेंड ने की डिमांड तो जंगल में ले गया बॉयफ्रेंड, पहले किया सेक्स और फिर पत्थर से कूच दिया

बाबा के खिलाफ बड़ी बगावत! केशव के साथ खड़े हुए इतने विधायक, अब UP में बदलेगा CM?

Tags

Rana Sanga