सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 93 साल की उम्र में निधन

संभल/नई दिल्ली। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया। बता दें कि वो 93 साल के थे। शफीकुर्रहमान बर्क काफी समय से बीमार चल रहे थे और इस महीने की शुरुआत में स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उनको मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बर्क के निधन से सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। बता दें कि पार्टी ने उनको लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार भी बनाया था।

सपा ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी ने बर्क के निधन पर शोक जताया है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया साइट से लिखा गया कि सपा के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद। उनकी आत्मा को भगवान शांति दें। शोकाकुल परिजनों को ये असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो। भावभीनी श्रद्धांजलि !

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद।

उनकी आत्मा को शांति दे भगवान।

शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो।

भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/94zP5YZ9E9

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 27, 2024

Tags

hindi newsIndiaindia newsIndia News In Hindiinkhabarlatest india news updatesShafiqur Rahman Barq
विज्ञापन