एम्स ICU में भर्ती सीताराम येचुरी की हालत नाजुक, माकपा ने स्थिति गंभीर बताया

नई दिल्ली। 19 अगस्त से दिल्ली एम्स में भर्ती सीताराम येचुरी की स्थिति ख़राब बताई जा रही है। गुरुवार को उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद वो ICU में हैं, जहां डॉक्टरों की एक टीम उनपर नजर रखे हुए हैं। इसी बीच मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की तरह से बयान जारी किया गया है।

स्थिति गंभीर

जारी बयान में कहा गया है कि सीपीआई-एम के महासचिव सीताराम येचुरी की सांस नली में संक्रमण है। इसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की एक टीम उनपर नजर रख रहे। हालांकि उनकी स्थिति इस समय गंभीर है। बता दें कि सीताराम येचुरी ने हाल ही में मोतियाबिंद की सर्जरी भी कराई थी।

Comrade Sitaram Yechury’s health condition pic.twitter.com/NDPl8HE8K0

— CPI (M) (@cpimspeak) September 10, 2024

जेएनयू में वामपंथ को बसाया

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी भारतीय राजनीति का एक जाना पहचाना नाम है। तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले येचुरी को 2016 में सर्वश्रेष्ठ राज्यसभा सांसद का पुरस्कार मिल चुका है। अपने साथी प्रकाश करात के साथ मिलकर उन्होंने जेएनयू को वामपंथ का गढ़ बनाया था। उन्होंने जेएनयू से ही इकोनॉमिक्स में मास्टर किया था। हालांकि पीएचडी की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे।

2005 में बने राज्यसभा सांसद

सीताराम येचुरी 2005 में पहली बार पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सदस्य चुने गए। 18 अगस्त 2017 तक वो राज्यसभा सांसद बने रहे। राजनेता होने के साथ-साथ वो एक सामाजिक कार्यकर्ता, अर्थशास्त्री, पत्रकार और लेखक भी हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। कोविड के समय में इनके बड़े बेटे की कोरोना से मौत हो गई थी। वो महज 35 साल के थे।

 

BJP छोड़ने की खबरों के बीच अचानक CM योगी से मिलीं अपर्णा, मिल गई तगड़ी फटकार!

Tags

Delhi AIIMSICUsitaram yechurySitaram Yechury Health
विज्ञापन