September 19, 2024
  • होम
  • बड़ा दिल दिखाओ मोदी जी! शंभू बॉर्डर पहुंचीं विनेश ने सरकार से की ये गुजारिश

बड़ा दिल दिखाओ मोदी जी! शंभू बॉर्डर पहुंचीं विनेश ने सरकार से की ये गुजारिश

  • WRITTEN BY: Pooja Thakur
  • LAST UPDATED : August 31, 2024, 1:05 pm IST

नई दिल्ली। शंभू बॉर्डर पर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन के शनिवार को 200 दिन पूरे हो गए। इस मौके पर पेरिस ओलिंपिक से डिसक्वालिफाई हुईं पहलवान विनेश फोगाट भी पहुंचीं। वहां किसान नेताओं ने विनेश को सम्मानित किया। बताया जा रहा है कि इस विशेष कार्यक्रम में विनेश फोगाट को किसानों के समर्थन के लिए सम्मानित किया गया है।

सरकार दिखाए बड़ा दिल

मौके पर विनेश ने कहा कि आज यहां किसानों के बैठे हुए 200 दिन हो गए लेकिन इनके अंदर पहले दिन जैसा ही जोश है। आप लोगों की बेटी आपके साथ है। मैं सरकार से कहना चाहती हूं कि देश के लोग हक की आवाज उठाते हैं तो हर बार यह राजनीतिक नहीं होता है। इसे किसी धर्म से नहीं जोड़े। विनेश ने आगे सरकार से आग्रह किया कि वो बड़ा दिल दिखाएं। जैसे पिछली बार अपनी गलती मानी थी। उसी तरह उन्हें किसानों से किये हुए वादे पूरे करने चाहिए।

देश के किसान पीड़ित

विनेश ने आगे कहा कि मैं एक एथलीट हूं। मैं पूरे देश की हूं। किस राज्य में चुनाव है या नहीं है, उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं इतना जानती हूं कि मेरे देश का किसान पीड़ित है। वो परेशान हैं। उनके सभी समस्या का हल होना चाहिए।

यूपी में 4.87 लाख राज्यकर्मियों को नहीं मिलेगा वेतन, योगी ने लिया बड़ा फैसला!

Tags

विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन