• होम
  • राज्य
  • हरियाणा में जेजेपी को झटका, राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल और कुसुम शेरवाल ने थामा भाजपा का दामन

हरियाणा में जेजेपी को झटका, राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल और कुसुम शेरवाल ने थामा भाजपा का दामन

चंडीगढ़: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल ने मंगलवार (30 अप्रैल) को अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। पंचकूला में मौजूद भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल और अंबाला जिला अध्यक्ष हरपाल कंबोज ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नायब […]

inkhbar News
  • April 30, 2024 2:07 pm Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

चंडीगढ़: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल ने मंगलवार (30 अप्रैल) को अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। पंचकूला में मौजूद भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर जेजेपी के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल, प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल और अंबाला जिला अध्यक्ष हरपाल कंबोज ने अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।

सीएम नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी

सीएम नायब सिंह सैनी ने अपने हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा कि ‘आज पंचकूला में मौजूद बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल,प्रदेश महासचिव कुसुम शेरवाल और अंबाला जिला अध्यक्ष हरपाल कंबोज ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा. सभी का भाजपा हरियाणा परिवार में स्वागत अभिनंदन है।

सीएम नायब सैनी ने क्या बोला?

Nayab Saini

Nayab Saini

जेजेपी के कई दिग्गज नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी और डबल इंजन सरकार की नीतियों का परिणाम है। पिछले 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से समाज के गरीब तबके तक नीतियों को पहुंचाया है। आज लोगों का विश्वास है कि देश केवल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही आगे बढ़ सकता है।

वहीं एक दिन पहले जेजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा था। निशान सिंह ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

यह भी पढ़े-

प्रज्वल रेवन्ना के ‘अश्लील वीडियो’ को अमित शाह ने बताया आघातजनक, बोले- BJP मातृ शक्ति के साथ