मुंबई। चुनाव परिणाम आने के 11 दिनों तक लंबे इंतजार के बाद आज महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। आज शाम साढ़े 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अजीत पवार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे तो वहीं एकनाथ शिंदे को लेकर अभी भी सस्पेंस बरक़रार है। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे अभी भी नाराज हैं।

घर में बंद हैं शिंदे?

शिंदे को कैबिनेट में शामिल होने के लिए शिवसेना विधायक उनके आवास वर्षा पहुंचे हुए हैं। आज सुबह से उन्होंने किसी से मुलाकात नहीं की है। शिंदे की नाराजगी का पता इस बात से भी चलता है कि इन्विटेशन कार्ड पर देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का नाम तो है लेकिन शिंदे का नाम नहीं है। इधर शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा कि हम लोग एकनाथ शिंदे के पास जा रहे हैं और उनको मनाएंगे।

NDA करेगा शक्ति प्रदर्शन करेगा

फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण में एनडीए गठबंधन अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा एनडीए के कई दिग्गज नेता इस शपथ समारोह में शामिल होंगे। VVIP सहित 40 हजार लोगों के आने की संभावना है।

 

कानफोड़ू अज़ान से योगी को हुई चिढ़ तो अफसरों पर भड़के! सुबह-सुबह सड़कों पर उतरकर करना पड़ा ये काम