• होम
  • राज्य
  • आखिरकार मान गए शिंदे, अब फडणवीस के साथ लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ

आखिरकार मान गए शिंदे, अब फडणवीस के साथ लेंगे डिप्टी सीएम की शपथ

लंबे सस्पेंस के बाद एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हो गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह से ऐन वक़्त पहले उन्होंने डिप्टी सीएम बनने के लिए हामी भर दी।

Devendra Fadnavis-Eknath Shinde-Ajit Pawar
  • December 5, 2024 4:34 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

मुंबई। चुनाव परिणाम आने के 11 दिनों तक लंबे इंतजार के बाद आज महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। आज शाम साढ़े 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अजीत पवार और एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। लंबे सस्पेंस के बाद एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हो गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह से ऐन वक़्त पहले उन्होंने डिप्टी सीएम बनने के लिए हामी भर दी।

दो चीजों की रखी थी मांग

शिवसेना नेता उदय सामंत ने जानकारी दी कि एकनाथ शिंदे मान गए हैं। आज शाम आजाद मैदान में वो भी शपथ लेंगे। देवेंद्र फडणवीस को भी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे गृह मंत्रालय और विधानसभा स्पीकर का पद मांग रहे थे लेकिन बीजेपी इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी। बाद में शिंदे को झुकना पड़ा।

NDA करेगा शक्ति प्रदर्शन करेगा

फडणवीस सरकार के शपथ ग्रहण में एनडीए गठबंधन अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाएगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। इसके अलावा एनडीए के कई दिग्गज नेता इस शपथ समारोह में शामिल होंगे। VVIP सहित 40 हजार लोगों के आने की संभावना है।

 

कानफोड़ू अज़ान से योगी को हुई चिढ़ तो अफसरों पर भड़के! सुबह-सुबह सड़कों पर उतरकर करना पड़ा ये काम