नई दिल्ली। रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसी के साथ बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर ली है। वहीं उनके साथ 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मुख्यमंत्री के लिए रेखा गुप्ता का नाम सामने आते ही यह सवाल उठ रहा था कि क्या वो अरविंद केजरीवाल द्वारा बनाए गए शीश महल में रहेंगी या नहीं। अब उन्होंने इस पर अपना जवाब दे दिया है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण के बाद रेखा गुप्ता सभी मंत्रियों के साथ मां यमुना का आशीर्वाद लेने जाएंगाी।
रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह शीशमहल में नहीं रहेंगी। उन्होंने कहा कि, मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी। शीश महल को एक म्यूजियम बनाया जाएगा। वह जनता के खून पसीने की कमाई का महल है। मैं इसे जनता को समर्पित करूंगी। जनता जाए और उसको देखे। उनके एहसास हो कि उनका पैसा कहां खर्च हुआ है।
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि आज पहली कैबिनेट बैठक होगी। आज आगे की योजना तय होगी। यमुना विवाद पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। आप पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा। जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसका पर्दाफाश होगा।
दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। रेखा गुप्ता दिल्ली की 14वीं सीएम बनी हैं। वहीं सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं।
ये भी पढ़ेंः- रेखा गुप्ता से मिलने रामलीला मैदान पहुंचीं AAP की ये दिग्गज नेता! केजरीवाल हुए हक्का-बक्का
रेखा के CM बनने पर प्रवेश वर्मा नाराज, पिता का जिक्र कर हुए भावुक, कहा- अब…