Inkhabar logo
Google News
पेपर लीक के लिए संजीव मुखिया ने खोल रखी थी फर्म, 30 कर्मचारी को देता था सैलरी, सामने आई पूरी क्राइम कुंडली

पेपर लीक के लिए संजीव मुखिया ने खोल रखी थी फर्म, 30 कर्मचारी को देता था सैलरी, सामने आई पूरी क्राइम कुंडली

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई प्रतिदिन नए खुलासे कर रही है। सीबीआई ने इस मामले के सरगना संजीव मुखिया के बारे में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संजीव मुखिया के काले साम्राज्य को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं। कहा जा रहा है कि संजीव मुखिया फर्म की तरह पेपर लीक का पूरा नेटवर्क चला रहा था। इस गिरोह के लोग उसके इशारे पर कामों को अंजाम देते थे।

सैलरी पर लोगों को किया हायर

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि संजीव मुखिया पेपर लीक का मास्टरमाइंड था। उसने इस काम के लिए 30 की संख्या में लोगों को हायर कर रखा था। इसके लिए वह उनको सैलरी देता था। कई लड़कों को उसने काम करने के लिए बाइक भी दे रखी थी। जांच में पता चला कि नालंदा और पटना जिले में उसके हायर किये हुए लोग काम करते थे। इस काम के लिए वह ज्यादातर बेरोजगार युवकों को भर्ती करता था।

अब तक फरार है संजीव मुखिया

बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस संजीव मुखिया उर्फ लुटन की तलाश में जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। संजीव मुखिया पेपर लीक करने वाले गिरोह को नालंदा से ऑपरेट करता था। गिरफ्तार आरोपियों ने जानकारी दी कि संजीव देश के किसी भी कोने में हो सकता है। वह अक्सर नेपाल भी जाता रहता है। संजीव के उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों में कॉन्टेक्ट है।

 

 

 

Tags

india news inkhabarinkhabarNEET Paper Leakpaper leakSanjeev Mukhiyaपेपर लीक
विज्ञापन