'कैबिनेट में चल रहा गैंगवार, मुख्यमंत्री का कोई नियंत्रण नहीं', मराठा आरक्षण पर संजय राउत का शिंदे पर हमला

मुंबई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर उद्धव गुट के सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। मराठा आरक्षण पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि इस मामले पर कैबिनेट में गैंगवार चल रहा है और ओबीसी बनाम मराठा चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह से पूरा माहौल खराब हो गया है और इस पर सीएम का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने कहा कि शंभूराज देसाई हों या छगन भुजबल, महाराष्ट्र में ऐसी स्थिति कभी नहीं आई थी।

संजय राउत ने क्या कहा?

उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर शिंदे गुट की आलोचना की है। बता दें कि राज्य में पहले से ही मराठा आरक्षण के मामले पर घमासान मचा हुआ है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र को मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच जातिगत विभाजन में बांटने का प्रयास किया जा रहा है। इस राज्य में एक कमजोर और अस्थिर सरकार बैठी है। राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कोई सम्मान नहीं करता है। उन्होंने आगे कहा कि कैबिनेट में गैंगवार जैसी स्थिति पैदा हो गई है।

मनोज जरांगे ने लगाया आरोप

इस बीच कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने आरोप लगाया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के नेता मराठा समुदाय के लोगों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कराकर उनको निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मराठा नेताओं को समुदाय के युवाओं के साथ खड़ा होना चाहिए। महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता छगन भुजबल ने सोमवार को कहा था कि ओबीसी वर्ग द्वारा मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए पिछले दरवाजे से की जा रही कोशिश का विरोध किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान बीड के विभिन्न हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं की जांच होनी चाहिए।

Tags

ajit pawarchhagan bhujbaldevendra fadnaviseknath shindeMaharashtra Maratha Protestmanoj jarangemaratha aarakshan protestMaratha Aarakshan Protest Newsmaratha reservationMaratha Reservation Protest
विज्ञापन