Inkhabar logo
Google News
सीट नही जीत चाहिए, सत्ताईस के खेवनहार बनेंगे संजय निषाद, भाजपा को दिया पूर्ण समर्थन

सीट नही जीत चाहिए, सत्ताईस के खेवनहार बनेंगे संजय निषाद, भाजपा को दिया पूर्ण समर्थन

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति काफी गरम है। लखनऊ में भाजपा और निषाद पार्टी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें डॉ. संजय निषाद के साथ बृजेश पाठक मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया है। हम इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। इसके साथ ही निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने चुनाव में जीत का ऐलान भी किया। डॉ. निषाद ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में हमारा भाजपा को पूरा समर्थन है। अब हमें सीट नहीं जीत चाहिए।

उपचुनाव में जीत का दावा

डॉ. संजय निषाद ने इस दौरान उपचुनाव में जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि यूपी उपचुनाव में भाजपा और एनडीए के प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। हम जनता के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में हैं। हम भ्रम फैलाने का काम नहीं करते। जनता उसी सरकार का साथ देगी जो जनता के हित में फैसले लेगी। यूपी के चुनावी मैदान में भाजपा लगातार सबके साथ होने का दावा कर रही है।

https://www.inkhabar.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-25-at-10.39.45-AM.mp4

एनडीए के अंदर अभी तक किसी तरह का कोई अलगाव सामने नहीं आया है। डॉ. संजय निषाद पहले लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सीटों की मांग करते नजर आए। लेकिन, शुक्रवार को उन्होंने कैडर को एकता का संदेश दिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी कहा कि हम सब मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

 पोस्टर पॉलिटिक्स भी चालू

आपको बता दें कि अखिलेश यादव के बाद संजय निषाद ने भी पोस्टर पॉलिटिक्स चालू कर दी है। राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर निषाद पार्टी अध्यक्ष के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें डॉ. निषाद को सत्ताईस का खेवनहार बताया गया है। दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव को लेकर एक पोस्टर लगाया गया था। इसमें उन्हें 27 का सत्ताधीश बताया गया था। संजय निषाद के पोस्टर को इसी के पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेः- मोहम्मद यूनुस पागल हो गए हैं, शेख हसीना के बाद अब आर्मी चीफ हटाने की योजना पर बोलीं तसलीमा

‘चक दे ​​इंडिया’ और हिंदू-मुसलमान पर अन्नू कपूर ने ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल?

Tags

bjphindi newsinkhabarsanjay nishad up by-electionUP BypollsUP Politicsup upchunav 2024
विज्ञापन