October 25, 2024
Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • सीट नही जीत चाहिए, सत्ताईस के खेवनहार बनेंगे संजय निषाद, भाजपा को दिया पूर्ण समर्थन
सीट नही जीत चाहिए, सत्ताईस के खेवनहार बनेंगे संजय निषाद, भाजपा को दिया पूर्ण समर्थन

सीट नही जीत चाहिए, सत्ताईस के खेवनहार बनेंगे संजय निषाद, भाजपा को दिया पूर्ण समर्थन

  • WRITTEN BY: Neha Singh
  • LAST UPDATED : October 25, 2024, 11:23 am IST
  • Google News

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति काफी गरम है। लखनऊ में भाजपा और निषाद पार्टी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें डॉ. संजय निषाद के साथ बृजेश पाठक मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया है। हम इसके खिलाफ लड़ रहे हैं। इसके साथ ही निषाद पार्टी के अध्यक्ष ने चुनाव में जीत का ऐलान भी किया। डॉ. निषाद ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में हमारा भाजपा को पूरा समर्थन है। अब हमें सीट नहीं जीत चाहिए।

उपचुनाव में जीत का दावा

डॉ. संजय निषाद ने इस दौरान उपचुनाव में जीत का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि यूपी उपचुनाव में भाजपा और एनडीए के प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। हम जनता के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में हैं। हम भ्रम फैलाने का काम नहीं करते। जनता उसी सरकार का साथ देगी जो जनता के हित में फैसले लेगी। यूपी के चुनावी मैदान में भाजपा लगातार सबके साथ होने का दावा कर रही है।

एनडीए के अंदर अभी तक किसी तरह का कोई अलगाव सामने नहीं आया है। डॉ. संजय निषाद पहले लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सीटों की मांग करते नजर आए। लेकिन, शुक्रवार को उन्होंने कैडर को एकता का संदेश दिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी कहा कि हम सब मिलकर उपचुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

 पोस्टर पॉलिटिक्स भी चालू

आपको बता दें कि अखिलेश यादव के बाद संजय निषाद ने भी पोस्टर पॉलिटिक्स चालू कर दी है। राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर निषाद पार्टी अध्यक्ष के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें डॉ. निषाद को सत्ताईस का खेवनहार बताया गया है। दरअसल, हाल ही में अखिलेश यादव को लेकर एक पोस्टर लगाया गया था। इसमें उन्हें 27 का सत्ताधीश बताया गया था। संजय निषाद के पोस्टर को इसी के पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ेः- मोहम्मद यूनुस पागल हो गए हैं, शेख हसीना के बाद अब आर्मी चीफ हटाने की योजना पर बोलीं तसलीमा

‘चक दे ​​इंडिया’ और हिंदू-मुसलमान पर अन्नू कपूर ने ऐसा क्या कह दिया कि मच गया बवाल?

Tags

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट वीडियो

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरें

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 156 रन पर सिमटी, विराट कोहली-रोहित शर्मा फिर फ्लॉप
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया 156 रन पर सिमटी, विराट कोहली-रोहित शर्मा फिर फ्लॉप
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं लड़ सकेंगे विधानसभा चुनाव
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, नहीं लड़ सकेंगे विधानसभा चुनाव
कृति-काजोल की फिल्म दो पत्ती ओटीटी पर आज होगी रिलीज,जानें- टाइम और प्लेटफॉर्म
कृति-काजोल की फिल्म दो पत्ती ओटीटी पर आज होगी रिलीज,जानें- टाइम और प्लेटफॉर्म
दिवाली और धनतेरस पर करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, मिलेंगे इतने लाभ की नहीं कर पाएंगे यकीन
दिवाली और धनतेरस पर करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, मिलेंगे इतने लाभ की नहीं कर पाएंगे यकीन
रतन टाटा ने कुत्तों के देखभाल के लिए छोड़ा इतनी संपत्ति, जानकर हिल जाएगा दिमाग
रतन टाटा ने कुत्तों के देखभाल के लिए छोड़ा इतनी संपत्ति, जानकर हिल जाएगा दिमाग
8 साल की मन्नतों के बाद हुआ बच्चा, मां ने ही टंकी में डूबोकर मारा, कहा सपने में मिला आदेश
8 साल की मन्नतों के बाद हुआ बच्चा, मां ने ही टंकी में डूबोकर मारा, कहा सपने में मिला आदेश
अमिताभ -अभिषेक बच्चन ने 1,2,3 नहीं बल्कि 10 अपार्टमेंट खरीदे, कीमत जानकर सुन्न हो जाएगा दिमाग
अमिताभ -अभिषेक बच्चन ने 1,2,3 नहीं बल्कि 10 अपार्टमेंट खरीदे, कीमत जानकर सुन्न हो जाएगा दिमाग
विज्ञापन
विज्ञापन